गाजियाबाद में अनोखे तरीके से पुलिस वाले कोरोना को दे रहे मात, एसएसपी ने भी की तारीफ; देखें वीडियो

कोरोना को मात देने के लिए गाजियाबाद की सिहानी गेट पुलिस ने नायाब तरीका खोजा है। यहां मैस में एक अनोखे तरीके से गरम भाप पैदा की जा रही है। इसका फायदा पुलिसकर्मी उठा रहे हैं। पुलिस वाले इसी भाप से वायरस को मात दे रहे हैं।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 11:15 PM (IST) Updated:Sat, 24 Apr 2021 02:50 PM (IST)
गाजियाबाद में अनोखे तरीके से पुलिस वाले कोरोना को दे रहे मात, एसएसपी ने भी की तारीफ; देखें वीडियो
मैस में एक अनोखे तरीके से गरम भाप पैदा की जा रही है। इसका फायदा पुलिसकर्मी उठा रहे हैं।

गाजियाबाद (आशुतोष गुप्ता]। एक तरफ जहां पूरे देश में कोरोना वायरस अपने पैर पसार रहा है और इससे बचने के तमाम तरीके ढूंढ़ने जा रहे हैं। वही एक नायाब तरीका गाजियाबाद की सिहानी गेट पुलिस ने खोजा है। यहां मैस में एक अनोखे तरीके से गरम भाप पैदा की जा रही है। इसका फायदा पुलिसकर्मी उठा रहे हैं। पुलिस वाले इसी भाप से वायरस को मात दे रहे हैं। इस प्रयोग को एसएसपी अमित पाठक ने भी सफल बताया है इसके साथ ही इसकी तारीफ की है। एसएसपी ने बाकी थानों में भी ऐसा प्रयोग करने की हिदायत दी है।

ग़ाज़ियाबाद के कवि नगर थाने में ऐसे लिया जा रहा स्टीम। वायरस से बचने का तरीका। @JagranNews, #coronavirus, #DelhiLockdown pic.twitter.com/IgOm4tIWbk— Vinay K Tiwari (@Vinay_Journalis) April 23, 2021

इधर, कोरोना के कारण लेागों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए नगर निगम द्वारा टीम -100 की सहायता से कार्य किया जा रहा है। जिससे कि संक्रमण की फैलने से रोका जा सके। स्वच्छ सर्वेक्षण - 2021 के वक्त नगर निगम द्वारा शहर के 100 वार्ड से समाजसेवा करने वाले एक-एक व्यक्ति को जोड़कर टीम-100 बनाई गई थी।

इस टीम ने नगर निगम को क्षेत्र में छोटी-छोटी समस्याओं की जानकारी दी। जिनका समाधान कराया गया। अब टीम-100 द्वारा शहर में जहां पर संक्रमण की चपेट में आए मरीजों के बारे में जानकारी हो रही है। वहां पर सैनिटाइजेशन कराने के लिए नगर निगम के अधिकारियों को सूचना दी जाती है। इसके लिए वाटसएप पर ग्रुप बनाया गया है। यहां पर आने वाली सूचनाओं को गंभीरता से लेकर वहां पर नगर निगम द्वारा सैनिटाइजेशन करवाया जाता है, जिससे की कम से कम लोग संक्रमण की चपेट में आएं।

ये भी पढ़ें- Kisan Andolan: देखें वीडियो, एक तरफ कोरोना का कहर दूसरी ओर आंदोलन में रोजा इफ्तार का आयोजन, बन रहे सुपर स्प्रेडर

ये भी पढ़ें- Coronavirus: जानिए आखिर कोरोना वायरस संक्रमित मरीज को क्यों पड़ती है वेंटिलेटर की जरुरत

ये भी पढ़ें- डॉक्टर बता रहे राजधानी में मरने वालों की संख्या अधिक होने के पीछे एक कारण ये भी...

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दी जा रही सूचना

टीम-100 द्वारा मरीजों को उपचार में हो रही परेशानी, इंजेक्शन न मिलने की जानकारी भी नगर निगम के अधिकारियों को दी जाती है। इन जानकारियों को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से साझा कर जरूरतमंदी की मदद का प्रयास किया जा रहा है। बयान टीम-100 की मदद से मिल रही सूचनाओं के बाद जरूरतमंद की मदद के लिए प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्र में सभी जगह सैनिटाइजेशन हो, यह सुनिश्चित किया जा रहा है।

महेंद्र सिंह तंवर, नगर

chat bot
आपका साथी