Ghaziabad में बच्चा चोरी करने के आरोप में ग्रामीणों ने 3 महिलाओं को बनाया बंधक, छुड़ाने गई पुलिस पार्टी पर पथराव, देखें वीडियो

गाजियाबाद के लोनी कोतवाली क्षेत्र में रविवार की दोपहर को बड़ा मामला सामने आया। यहां के अशोक विहार कॉलोनी में लोगों ने तीन महिलाओं को एक मकान में बंद कर दिया। इन महिलाओं पर बच्चा चोरी का आरोप लगाते हुए इन्हें ग्रामीणों ने बंद कर दिया।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 05:30 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 05:40 PM (IST)
Ghaziabad में बच्चा चोरी करने के आरोप में ग्रामीणों ने 3 महिलाओं को बनाया बंधक, छुड़ाने गई पुलिस पार्टी पर पथराव, देखें वीडियो
लोगों ने पुलिस के साथ अभद्रता की।

गाजियाबाद, आशुतोष गुप्ता। गाजियाबाद के लोनी कोतवाली क्षेत्र में रविवार की दोपहर को बड़ा मामला सामने आया। यहां के अशोक विहार कॉलोनी में लोगों ने तीन महिलाओं को एक मकान में बंद कर दिया। इन महिलाओं पर बच्चा चोरी का आरोप लगाते हुए इन्हें ग्रामीणों ने बंद कर दिया। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया।

पुलिस के पहुंचे ही उग्र हुए ग्रामीण

सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया जिसके बाद मौके पर लोगों ने पुलिस के साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। देखते ही देखते लोग उग्र हो गए और पुलिस पर पथराव कर दिया। इस पथराव में सीओ की गाड़ी का शीशा टूट गया। पुलिस ने 11 लोगों को हिरासत में ले लिया है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए एहतियात के लिए पीएसी को बुलाया गया है।

लोनी में बच्चा चोरी के आरोपित महिलाओं को ले जाने के दौरान पुलिस पर पथराव करते लोग। @JagranNews, @Uppolice pic.twitter.com/wYZ0wXISUG

— Vinay K Tiwari (@Vinay_Journalis) April 18, 2021

उपद्रवियों पर होगी सख्त कार्रवाई

इधर एसपी ग्रामीण ने बताया कि कुछ स्थानीय लोग जो लोनी के निवासी हैं उन्होंने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया। यह पूरा हादसा तब हुआ तब पुलिसकर्मी वहां पर बंद तीन महिलाओं को छुड़ाने के लिए गए थे। उन्होंने आगे बताया कि इन महिलाओं को ग्रामीणों ने बच्चा चोरी करने के आरोप में बंधक बनाया था। महिलाओं से पूछताछ की जा रही है। उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लाॅकडाउन के दिन हंगामा

यूपी के मुख्यमंत्री ने कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए प्रदेश में सभी जगह रविवार को लॉकडाउन की घोषणा की है। इसके तहत रविवार को आज ऐसी घटना होने से प्रशासन पर सवाल उठा रहा है। बता दें कि सीएम योगी ने कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए शनिवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक प्रत्येक सप्ताह 35 घंटे का लॉकडाउन करने का निर्णय लिया है। इसे शनिवार रात आठ बजे लागू कर दिया गया था। लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए जिला प्रशासन ने गाइडलाइन जारी की है।

इसमें जिन लोगों के घरों में वैवाहिक कार्यक्रम सहित अन्य आयोजन हैं, उनको राहत मिली है। इसके साथ ही दूध, सब्जी और राशन की दुकानों को सुबह सात बजे से शाम आठ बजे के बीच दूध, दवा और सब्जी की दुकानें खोलने की अनुमति दी गई है। संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।

chat bot
आपका साथी