Kisan Andolan: यूपी गेट पर भाजपा नेता पर हमला, कार्यकर्ताओं को दौड़ाकर पीटा; पुलिस ने दर्ज की FIR

Kisan Andolan दिल्ली-यूपी के गाजीपुर बॉर्डर पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री अमित बाल्मिकी पर हुए हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों की ओर से थाना कौशांबी में भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ तहरीर दी गई है।

By Jp YadavEdited By: Publish:Thu, 01 Jul 2021 08:34 AM (IST) Updated:Thu, 01 Jul 2021 10:13 AM (IST)
Kisan Andolan: यूपी गेट पर भाजपा नेता पर हमला, कार्यकर्ताओं को दौड़ाकर पीटा; पुलिस ने दर्ज की FIR
Kisan Andolan: यूपी गेट पर भाजपा नेता के नेता पर हमला, कार्यकर्ताओं को दौड़ाकर पीटा; पुलिस ने दर्ज की FIR

नई दिल्ली/गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। दिल्ली-यूपी के गाजीपुर बॉर्डर पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री अमित बाल्मिकी पर हुए हमले के मामले में किसान प्रदर्शनकारियों की ओर से थाना कौशांबी में भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ तहरीर दी गई है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया है कि उनका धरना शांतिपूर्ण चल रहा था। भाजपा कार्यकर्ता वहां काले झंडे लेकर पहुंचे और उन पर हमला किया। तहरीर भाकियू के गाजियाबाद जिलाध्यक्ष विजेंद्र सिंह की ओर से दी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपाई उनके मंच के पास काले झंडे फेंककर फरार हो गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोर मचाना और गाली-गलौज शुरू कर दी। साथ ही धरने को खत्म करने की बात कही। लाठी-डंडे और हथियार लेकर मंच की ओर बढ़े। आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनकारियों पर हमला किया। तोड़-फोड़ भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने ही की। भाकियू के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने भाजपा पर जातीय हिंसा की साजिश रचने का आरोप लगाया।

गौरतलब है कि कृषि कानूनों का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने बुधवार सुबह यूपी गेट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि के काफिले पर हमला कर दिया। प्रदेश मंत्री का स्वागत करने जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं को काले झंडे दिखाते हुए प्रदर्शनकारियों ने तलवार, लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से हमला किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने 40 से अधिक गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। इस दौरान 25 से अधिक भाजपा कार्यकर्ता चोटिल हुए।

गुस्साए भाजपाइयों ने एसएसपी कार्यालय पर जाकर हंगामा किया और प्रदर्शनकारियों को यूपी गेट से हटाने की मांग की। भाजपा के प्रदेश मंत्री अमित वाल्मिकी बुधवार को दिल्ली से बुलंदशहर जा रहे थे। इस दौरान सुबह साढ़े नौ बजे से भाजपा कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए यूपी गेट से एलिवेटेड रोड कट के बीच जुटने शुरू हुए। करीब पौने 11 बजे जैसे ही प्रदेश मंत्री का काफिला दिल्ली से यूपी गेट पहुंचा, तो करीब 50-60 प्रदर्शनकारियों ने हमला कर दिया। प्रदर्शनकारी लाठी, डंडे, लोहे की रॉड और तलवार लिए थे। काले झंडे दिखाते हुए उन्होंने अमित वाल्मिकी की कार के शीशे तोड़ दिये। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मंत्री को बचाते हुए उनकी कार को बुलंदशहर रवाना कर दिया।

प्रदर्शनकारियों ने 40 से अधिक गाड़ियों के शीशे तोड़ दिये। हमले के दौरान लाठी-डंडे और रॉड लगने से 25 से अधिक भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए। पार्षद यशपाल पहलवान, भाजपा वसुंधरा मंडल की महिला मोर्चा उपाध्यक्ष रेनू सिंह, कार्यकर्ता राहुल सिंह, विनीत कुमार और अरुण कुमार को हाथ और पैर में चोटें आईं। ज्यादातर कार्यकर्ताओं ने वैशाली सेक्टर की ओर भागकर अपनी जान बचाई।

जांच के बाद कार्रवाई

पुलिस एसपी सिटी द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से तहरीर दी गई है। जांच के बाद र्कारवाई होगी। हमला करने वाले आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

आरोप है कि राकेश टिकैत ने अपने गुंडों के साथ मिलकर उन पर तलवार व अन्य हथियारों से हमला किया और लूटपाट की। यशपाल पहलवान पर जान से मारने की नीयत से तलवार से हमला किया गया। उनके हाथ पर तलवार से चोट लगी है, जिससे वह घायल हो गए। बिजेंद्र सिंह, सनी की सोने की चेन व राजा यादव का मोबाइल लूटा गया। आरोपितों ने उनकी कारों में जमकर तोड़फोड़ की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया। 

chat bot
आपका साथी