'खाना खत्म हो गया है साहब' सिपाही को नहीं भाया ढाबा मालिक का यह कहना, चला दी गोली

आरोप है कि सिपाही ने गाली-गलौज कर खाने के बाद ही जाने की बात कही। पीड़ित का कहना है कि सिपाही ने खाना न मिलने पर ढाबे में आग लगाने की धमकी दी।

By JP YadavEdited By: Publish:Sat, 21 Sep 2019 02:54 PM (IST) Updated:Sat, 21 Sep 2019 04:42 PM (IST)
'खाना खत्म हो गया है साहब' सिपाही को नहीं भाया ढाबा मालिक का यह कहना, चला दी गोली
'खाना खत्म हो गया है साहब' सिपाही को नहीं भाया ढाबा मालिक का यह कहना, चला दी गोली

गाजियाबाद, जेएनएन। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में ढाबे पर खाने के लिए पहुंचे सिपाही को खाना खत्म होने की बात कही गई तो उसने ढाबा संचालक पर फायर कर दी। गनीमत रही कि गोली सीधी बिजली के बोर्ड में जा घुसी। नशे में धुत यूपी पुलिस के सिपाही ने आधा घंटे हंगामा काटा। घटना कविनगर थानाक्षेत्र में पुलिस लाइंस के सामने स्थित लालू ढाबा पर शुक्रवार देर रात पौने 10 बजे की है। फायर कर सिपाही भाग गया तो वहीं 100 नंबर की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने ढाबा संचालक पर मामले को रफा-दफा करने का दबाव बनाया। सोशल मीडिया पर देर रात घटना के बारे में जानकारी शेयर की गई तो आलाधिकारियों के निर्देश पर पीड़ित की ओर से सिपाही के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज किया गया।

खाना देने पर अड़ गया सिपाही

सीओ सिटी सेकेंड आतिश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित सिपाही संदीप बालियान है, जो पुलिस लाइंस में ही तैनात था। हापुड़ रोड स्थित सीजीओ कांप्लेक्स-2 में उसकी ड्यूटी लगाई गई थी। ढाबा मालिक आजाद कुमार का कहना है कि शुक्रवार रात 09:40 बजे संदीप बालियान उनके यहां आया और खाना लगाने को कहा। आजाद ने खाना खत्म होने के बारे में बताया, लेकिन सिपाही अड़ा रहा।

ढाबा फूंकने तक की दे डाली धमकी

आरोप है कि सिपाही ने गाली-गलौज कर खाने के बाद ही जाने की बात कही। पीड़ित का कहना है कि सिपाही ने खाना न मिलने पर ढाबे में आग लगाने की धमकी दी। उनके विरोध पर सिपाही ने पिस्टल निकाली और पहला फायर जमीन पर किया। आजाद ने भागने की कोशिश की तो उस पर भी फायर कर दिया। गनीमत थी कि वह बच गए और गोली बिजली की बोर्ड को तोड़ दीवार में धंस गई। घटना के बाद आरोपित पुलिस लाइंस की ओर चला गया।

घटना के बाद सिपाही फरार

वहीं, सीओ का कहना है कि गोली 32 बोर की पिस्टल से की गई है। दोनों खोखे बरामद कर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। विभाग की ओर से पिस्टल नहीं दी गई थी। फायर लाइसेंसी असलाह से किया गया है या अवैध से, यह आरोपित की गिरफ्तारी के बाद ही पता चलेगा। घटना के बाद सिपाही पुलिस लाइंस से फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

chat bot
आपका साथी