यूपी के मंत्री जितिन प्रसाद ने छात्रों से किया संवाद, बताया नए भारत के लिए सरकार कैसे कर रही काम

प्राविधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि वह पालीटेक्निक कालेज के विद्यार्थियों की समस्याओं भावनाओं को समझने के लिए वहां पहुंचे हैं जिससे उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सके। प्राविधिक शिक्षा भारत का भविष्य तय करेगी। ये जिम्मेदारी विद्यार्थियों की कंधों पर होगी।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 04:12 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 04:12 PM (IST)
यूपी के मंत्री जितिन प्रसाद ने छात्रों से किया संवाद, बताया नए भारत के लिए सरकार कैसे कर रही काम
गाजियाबाद: राजकीय पॉलिटेक्निक में कार्यक्रम को संबोधित करते उत्तर प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद

गाजियाबाद [दीपा शर्मा]। नए भारत के लिए एक नया मैप तैयार हो रहा है। भारत में क्या कहां हुआ है, कहां प्रगति हो रही है कहां क्या करना है ये तय किया जा रहा है। आगे क्या करना है उसका भी नक्शा तैयार हो रहा है। ये बातें उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद ने शास्त्री नगर स्थित राजकीय पालीटेक्निक कालेज में बुधवार को छात्र संवाद कार्यक्रम में कहीं। राजकीय पालीटेक्निक कालेज में छात्र संवाद और मेधावी विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह का किया गया। कालेज के प्राचार्य जान बेग लोनी ने बुके देकर जितिन प्रसाद का स्वागत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने कालेज के छात्र-छात्राओं के बनाए माडल की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

कार्यक्रम के दौरान सभा को संबोधित करते हुए मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि वह पालीटेक्निक कालेज के विद्यार्थियों की समस्याओं, भावनाओं को समझने के लिए वहां पहुंचे हैं जिससे उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सके। प्राविधिक शिक्षा भारत का भविष्य तय करेगी। ये जिम्मेदारी विद्यार्थियों की कंधों पर होगी।

भारत में सबसे ज्यादा युवा वर्ग जनसंख्या में है। युवा शक्ति दो तरफ धार वाली तलवार है। इसको सही दिशा नहीं दी गई, सही मार्गदर्शन, सही सुविधाएं न मिलने की स्थिति में परिणाम घातक हो सकते हैं। सही दिशा देना हमारी जिम्मेदारी है। बहुत सौभाग्यशाली है कि इस प्रांगण में पढ़ने का अवसर मिला है। बड़ी संख्या में विद्यार्थी हैं जो चाहते हैं कि वह यहां पढ़ें, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिल पाता।

खेलने कूदने के साथ इस जिम्मेदारी का भी ध्यान रखिए कि आपके अभिभावकों के बड़े अरमान हैं, उनकी आस आप लोगों पर टिकी हैं कि नाम रोशन करेंगे उनके सपने पूरे करेंगे। आगे तमाम संभावनाएं हैं जीवन अभी शुरू हो रहा है। कालेज से निकलने के बाद बहुत उतार चढ़ाव भी देखने को मिलेंगे। चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। देश को बढा़ने का जिम्मेदारी विद्यार्थियों की है। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सौ लाख करोड़ की योजना गतिशील योजना पर बात करते हुए बताया कि ये योजना 16 मंत्रालयों को बनाकर बनी है।

 महिला सशक्तिकरण और रोजगार परक शिक्षा पर की बात

कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के सही मायने जब होंगे जब मातृ शक्ति अपने जीवन के निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र हों। यहां कालेज में बराबरी नहीं है। करीब 20 फीसद ही छात्राएं कार्यक्रम हैं जबकि जनसंख्या करीब 50 फीसद है। इसे बराबरी में लाने पर हमें काम करना होगा। उत्तर प्रदेश सरकार की कोशिश है कि रोजगार परक शिक्षा विद्यार्थियों को मिले। कालेज में नए पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। पहले लोग डिग्री लिए घूमते रहते थे, नौकरी नहीं मिलती थी। लेकिन जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कमान संभाली तो खास ध्यान युवाओं पर भविष्य पर ध्यान दिया जा रहा है। नौकरी और शिक्षा का समन्वय कैसे बेहतर हो सकता है। कैसे बेहतर प्लेसमेंट मिल सकता है इस पर काम कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी