गाजियाबाद में भाजपा की ट्रैक्टर रैली, यूपी के मंत्री बोले- 'किसानों की छवि खराब कर रहे आंदोलनकारी'

भाजपा ने मंगलवार को गाजियाबाद में ट्रैक्टर रैली निकाली। इस दौरान स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग ने कहा कि नए कृषि कानून वापस होने के बाद भी प्रदर्शनकारी यूपी गेट पर जमे हुए हैं। जिद से अब आम जनता में भी रोष पैदा हो रहा है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 03:26 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 03:29 PM (IST)
गाजियाबाद में भाजपा की ट्रैक्टर रैली, यूपी के मंत्री बोले- 'किसानों की छवि खराब कर रहे आंदोलनकारी'
गाजियाबाद में ट्रैक्टर रैली निकालते भाजपा नेताः जागरण

गाजियाबाद [आयुष गंगवार]। भाजपा ने मंगलवार को नवयुग मार्केट से ट्रैक्टर रैली निकाली, जो मुरादनगर गंगनहर पर पूरी हुई। शहीद पथ से शुरू हुई रैली में 100 से अधिक ट्रैक्टर शामिल हुए। इस दौरान स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग ने कहा कि नए कृषि कानून वापस होने के बाद भी प्रदर्शनकारी यूपी गेट पर जमे हुए हैं। जिद से अब आम जनता में भी रोष पैदा हो रहा है। किसान के नाम पर राजनीति कर देश के अन्नदाता की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन भाजपा इनके मंसूबे नाकाम कर प्रदेश में एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि रैली के जरिए जनता के बीच संदेश देने की कोशिश की गई है कि सच्चे और ईमानदार किसानों का राजनीति से कोई संबंध नहीं है। यूपी गेट पर सिर्फ राजनीति हो रही है।

मुरादनगर विधायक अजित पाल त्यागी ने कहा कि जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ है। किसान मोर्चा के महानगर अध्यक्ष पंकज भारद्वाज ने बताया कि किसान मोर्चा के नेतृत्व में निकाली गई रैली में महानगरर क्षेत्र के हर गांव से किसान शामिल हुए।

भाजपा की ट्रैक्टर रैली में पप्पू पहलवान, राजेश त्यागी, गोपाल अग्रवाल, रुद्रप्रताप सिंह त्यागी, वीरेश्वर त्यागी, विजय मोहन, सिमल शर्मा, राजीव शर्मा, राजेश शर्मा, कामेश्वर त्यागी, तरुण शर्मा, करण, राजेश वर्मा, अंबरीश त्यागी, आशा सिंह, रनिता सिंह, तारा जोशी, धर्मेंद्र कुमार, विपिन सैनी, लीलू प्रधान, मूलचंद त्यागी, प्रदीप चौधरी, नीरज गोयल, श्रीकांत पाल व वीरेंद्र कुमार कंडेरा सहित सैकड़ों की संख्या में किसान शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी