दो सौ अतिरिक्त बसें देंगी यात्रियों को राहत : एके सिंह

उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) त्योहारों के मद्देनजर 25 अक्टूबर से दो सौ अतिरिक्त बसों का संचालन करने जा रहा है। ज्यादातर बसें पूर्वांचल व उत्तराखंड के लिए चलेंगी। इससे दीपावली भैयादूज व छठ पूजा पर घर जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी।

By Dhananjay VermaEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 07:21 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 07:21 PM (IST)
दो सौ अतिरिक्त बसें देंगी यात्रियों को राहत : एके सिंह
दो सौ अतिरिक्त बसें देंगी यात्रियों को राहत : एके सिंह

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) त्योहारों के मद्देनजर 25 अक्टूबर से दो सौ अतिरिक्त बसों का संचालन करने जा रहा है। ज्यादातर बसें पूर्वांचल व उत्तराखंड के लिए चलेंगी। इससे दीपावली, भैयादूज व छठ पूजा पर घर जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी। 15 नवंबर तक बसों का संचालन होगा। कोरोना संकट के चलते ट्रेनों में लोग वे¨टग टिकट पर सफर नहीं कर सकते हैं। ऐसे में अब बसों से दीपावली, भैयादूज व छठ पर्व पर घर पहुंचने का सहारा है। वहीं, यूपीएसआरटीसी की ओर से भी लोगों को बड़ी राहत देने के लिए 25 अक्टूबर से दो सौ अतिरिक्त बसों का संचालन करने जा रहा है। इसमें 150 साधारण और 50 एसी बसों का संचालन किया जाएगा। बसों का संचालन दिल्ली के आनंद विहार, कश्मीरी गेट और गाजियाबाद के कौशांबी डिपो से किया जाएगा। अतिरिक्त बसों के संचालन के साथ कम दूरी की बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे, जिससे लोगों को ज्यादा से ज्यादा फायदा मिले। वर्कशाप के कर्मचारी, चालक परिचालक व अन्य स्टाफ की छुट्टी रद्द कर दी गई है, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा दी जा सके। बयान यात्रियों को सुविधा देने के लिए 25 नवंबर से अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। कम दूरी के बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे, जिससे ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को सुविधा मिल सके। - एके ¨सह, क्षेत्रीय प्रबंधक गाजियाबाद, यूपीएसआरटीसी

chat bot
आपका साथी