बदमाशों ने राजीव कालोनी भोपुरा में स्कूटी सवार दिल्ली के युवक के सिर में गोली मार कर हत्या की

बेखौफ बदमाशों ने शनिवार रात करीब 1230 बजे राजीव कालोनी भोपुरा में स्कूटी सवार दिल्ली के युवक के सिर में गोली मार कर हत्या कर दी। साहिबाबाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। अब तक पुलिस को हत्या के पीछे के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Sun, 11 Jul 2021 01:40 PM (IST) Updated:Sun, 11 Jul 2021 01:40 PM (IST)
बदमाशों ने राजीव कालोनी भोपुरा में स्कूटी सवार दिल्ली के युवक के सिर में गोली मार कर हत्या की
भोपुरा में स्कूटी सवार दिल्ली के युवक के सिर में गोली मार कर हत्या कर दी।

साहिबाबाद, जागरण संवाददाता। बेखौफ बदमाशों ने शनिवार रात करीब 12:30 बजे राजीव कालोनी भोपुरा में स्कूटी सवार दिल्ली के युवक के सिर में गोली मार कर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची साहिबाबाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। अब तक पुलिस को हत्या के पीछे के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है। मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई है।

पुरानी सीमापुरी दिल्ली के रहने वाले अमित कुमार शनिवार को किसी काम से साहिबाबाद आए थे। रात करीब 12:30 बजे वह स्कूटी से वापस लौट रहे थे। राजीव कालोनी भोपुरा में स्कूटी सवार दो बदमाशों उनके सिर में गोली मारकर फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। घटना की पुलिस को सूचना दी। माैके पर पहुंची पुलिस अमित को गुरुतेग बहादुर अस्पताल ले गई, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने उसकी स्कूटी के नंबर के आधार पर उसकी घर की जानकारी जुटाई और स्वजन को घटना की जानकारी दी। उनके भाई धर्म कुमार ने साहिबाबाद थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस क्षेत्राधिकार साहिबाबाद आलोक दुबे ने बताय कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।

आरोपित के खिलाफ दर्ज हैं मुकदमें

साहिबाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र चौबे ने बताया कि मामले की जांच की गई। उसमें पता चला कि मृतक को सट्टा व जुआ खेलने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने पकड़ा था। उस पर दिल्ली में पांच मुकदमें भी दर्ज हैं। उसकी हत्या के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

पति-पत्नी में था विवाद

धर्म कुमार ने बताया कि अमित का ससुरालवालों से लेनदेन का विवाद चल रहा था। सात माह से उनकी पत्नी ऊषा चारों बच्चों के साथ मायके चली गई थी। उन्होंने हत्या के पीछे ससुरालवालों का हाथ होने की आशंका व्यक्त की है।

chat bot
आपका साथी