पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पैर जमाना चाहता था कुख्यात मुकीम काला

हरियाणा के पानीपत में एक मकान में डकैती के साथ उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा था। पुलिस सूत्रों की मानें तो मुकीम काला ने पहली वारदात हरियाणा के पानीपत में एक मकान में डकैती के रूप में अंजाम दी थी।

By Ashutosh GuptaEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 06:58 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 06:58 PM (IST)
पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पैर जमाना चाहता था कुख्यात मुकीम काला
पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पैर जमाना चाहता था कुख्यात मुकीम काला

गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। चित्रकूट जेल में मारा गया कुख्यात मुकीम काला गाजियाबाद समेत पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पैर जमाना चाहता था और इसी कोशिश में लगातार खूंखार हो रहा था।  बताया जाता है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आतंक का पर्याय माने जाने वाले मुकीम काला 6 साल पहले तक मकान की चिनाई का काम करता था, लेकिन इस बीच हरियाणा के पानीपत में एक मकान में डकैती के साथ उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा था। पुलिस सूत्रों की मानें तो मुकीम काला ने पहली वारदात हरियाणा के पानीपत में एक मकान में डकैती के रूप में अंजाम दी थी। इस मामले में मुकीम काला जेल गया था। काला के खिलाफ कई मामलों में केस दर्ज थे, जिसमें चार पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले भी शामिल थी।

chat bot
आपका साथी