Singer Vatsala Song: मिलिए फीलिंग्स फेम गर्ल वत्सला से, जिनके गाने को यू-ट्यूब पर मिल चुके हैं 5 करोड़ व्यूज

Singer Vatsala Songवत्सला के कवर सांग फीलिंग्स की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि गाना पोस्ट करने वाले खाते के महज साढ़े चार लाख फालोवर हैं। इसके बाद भी पांच करोड़ व्यूज करीब 15 लाख लाइक्स और 45 हजार कमेंट किए गए हैं।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 10:13 AM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 12:06 PM (IST)
Singer Vatsala Song: मिलिए फीलिंग्स फेम गर्ल वत्सला से, जिनके गाने को यू-ट्यूब पर मिल चुके हैं 5 करोड़ व्यूज
वत्सला के कवर सांग फीलिंग्स की लोकप्रियता

गाजियाबाद [आयुष गंगवार]।  Singer Vatsala Song: डीयू की एक छात्रा का फरवरी-2020 में यू-ट्यूब पर पहला गाना आया, जिसे 50 हजार व्यूज मिले और इसी तरह दो और गाने भी आए, जिन्हें 1-2 लाख व्यूज मिले। मगर चौथे गाने ने यू-ट्यूब पर धमाल मचा दिया। डेढ़ माह के भीतर इस गाने को पांच करोड़ व्यूज मिल चुके हैं।

गाना हरियाणवी सिंगर सुमित गोस्वामी के फीलिंग्स का फीमेल वर्जन है, जिसे गाया है गाजियाबाद की 21 वर्षीय लड़की वत्सला ने, जिन्होंने खुद ही फीलिंग्स की लिरिक्स का हिंदी में रूपांतर किया है।

संगीत के माध्यम से बॉलीवुड में पहचान बनाने को बेताब

वत्सला ने दैनिक जागरण से बातचीत में बताया कि वह श्रेया घोषाल को काफी पसंद करती हैं। वत्सला का कहना है कि फैंस के इस प्यार ने उनका आत्मविश्वास बढ़ाया है। इसीलिए उन्होंने अपने खुद के गाने पर काम शुरू कर दिया है। अभी तक वत्सला एक प्रोडक्शन हाउस के साथ फीलिंग्स समेत छह कवर सॉन्ग वत्सला ने अपनी आवाज के साथ यू-ट्यूब पर डाल चुकी हैं। मगर फीलिंग्स ने उन्हें यू-ट्यूब की नई सनसनी बना दिया है। जल्द ही वत्सला यू-ट्यूब पर अपना एकाउंट बनाने जा रही हैं।

कौन हैं वत्सला

दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीम राव आंबेडकर कॉलेज में बीए (प्रोग्राम) तृतीय वर्ष की छात्रा वत्सला साहिबाबाद की डिफेंस कॉलोनी निवासी अध्यापक दंपती अरुण कुमार और रचना की सबसे बड़ी संतान हैं। वह कालेज की म्यूजिक सोसायटी में मेंबर भी हैं। वत्सला प्रयाग संगीत समिति, इलाहाबाद से संगीत प्रभाकर और भातखंडे संगीत विद्यापीठ, लखनऊ से संगीत विशारद कर चुकी हैं। 11 साल की उम्र से स्टेज शो कर रहीं वत्सला कवि डॉ. कुमार विश्वास के बैंड पोएटिका के साथ 10 शोज कर चुकी हैं।

म्यूजिक टीचर ने पहचानी थी प्रतिभा

वत्सला बताती हैं कि माता-पिता के अध्यापक होने के कारण स्कूल के साथ घर में भी पढ़ाई का ही माहौल रहता है। परिवार में भी कोई गाना नहीं गाता है। 10 साल की उम्र में जब वह छठी क्लास में थीं तो जिलास्तरीय अंतरविद्यालयी संगीत प्रतियोगिता के लिए स्कूल में आडिशन लिए जा रहे थे। म्यूजिक टीचर प्रीति मुखर्जी के कहने पर वत्सला ने भी आडिशन दिया। टीचर को पहली ही बार में वत्सला की सुरीली आवाज भा गई। इस कांपटीशन में वत्सला ने स्कूल को विनर बनाया। तभी से प्रीति वत्सला को संगीत सिखा रही हैं।

खुद सुमित ने शेयर किया गाना

वत्सला के गाने की धूम यू-ट्यूब पर इस कदर है कि सैकड़ों यूजर्स उनके गाने को कॉपी कर अपने खाते से पोस्ट कर चुके हैं। वहीं कई यूजर्स ने हिट्स पाने के लिए अपने गाने पर वत्सला की फोटो लगा दी है। फीलिंग्स के गायक सुमित गोस्वामी को भी वत्सला का गाना काफी पसंद आया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए वत्सला के गाने का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। सुमित ने फैंस से फीलिंग्स के फीमेल वर्जन को सुनने की अपील की है।

वत्सला स्पेशल प्लेलिस्ट की मांग

वत्सला के गाए गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि गाना पोस्ट करने वाले खाते के महज साढ़े चार लाख फालोवर हैं। इसके बाद भी पांच करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही 15 लाख लाइक्स के अलावा लोग 45 हजार कमेंट कर गाने की प्रशंसा कर चुके हैं। अधिकांश ने वत्सला की सुरीली आवाज और उनकी आंखों के लिए कमेंट किया है तो वहीं कुछ ने म्यूजिक प्लेटफार्म विंक, जियो म्यूजिक आदि पर वत्सला स्पेशल प्लेलिस्ट की मांग की है।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी