लंबे समय से कांग्रेस जुड़े थे राजीव, टीवी शो के लाइव प्रोग्राम के दौरान ही आया था हार्ट अटैक

मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर के रहने वाले राजीव त्यागी वसुंधरा सेक्टर 16 में पत्नी संगीता बेटे इशांत और धनंजय के साथ रहते थे। राजीव लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े थे।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 10:18 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 10:36 PM (IST)
लंबे समय से कांग्रेस जुड़े थे राजीव, टीवी शो के लाइव प्रोग्राम के दौरान ही आया था हार्ट अटैक
लंबे समय से कांग्रेस जुड़े थे राजीव, टीवी शो के लाइव प्रोग्राम के दौरान ही आया था हार्ट अटैक

वसुंधरा, गाजियाबाद [सौरभ पांडेय]। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी का बुधवार शाम को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह घर पर ही थे और निजी चैनल की लाइव डिबेट में हिस्सा ले रहे थे। इस दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे गिर पड़े। उन्हें कौशांबी के यशोदा सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

लंबे समय से कांग्रेस जुड़े थे राजीव

मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर के रहने वाले राजीव त्यागी वसुंधरा सेक्टर 16 में पत्नी संगीता, बेटे इशांत और धनंजय के साथ रहते थे। राजीव लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े थे और वर्तमान में राष्ट्रीय प्रवक्ता थे। बुधवार शाम पांच बजे वह घर से ही निजी चैनल की डिबेट में हिस्सा ले रहे थे। बेंगलुरु में हुई हिंसा की निंदा कर रहे थे। इस दौरान उनकी छाती में दर्द हुआ। इसके बाद अचानक वह गिर गए। चैनल के कैमरामैन ने उन्हें उठाया।

मौत की खबर से राजनीतिक जगत में शोक की लहर परिवार के सदस्य उन्हें कौशांबी के निजी अस्पताल में ले गए। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की खबर के बाद राजनीतिक जगत ने शोक की लहर दौड़ गई। उनके साथ डिबेट में हिस्सा ले रहे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्वीट कर उनके निधन पर शोक जताया।

नेता के घर श्रद्धांजलि देने वालों का लगा तांता

मौत की सूचना मिलने के बाद प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव त्यागी की असामयिक मृत्यु मेरे लिए एक व्यक्तिगत दुःख है। हम सबके लिए अपूर्णीय क्षति है। राजीव जी विचारधारा समर्पित योद्धा थे। समस्त यूपी कांग्रेस की ओर से परिजनों को हृदय से संवेदना। ईश्वर उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति दें।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई कांग्रेस नेताओं ने भी ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज समेत गाजियाबाद के कई नेता देर रात उनके घर पहुंचे और शोक जताया।

chat bot
आपका साथी