गाजियाबाद नगर निगम के संपत्ति विभाग ने 115 मकानों पर लगाया क्रास चिन्‍ह, धरने पर बैठ गए नाराज लोग

साहिबाबाद की राजीव कालोनी में नगर निगम के संपत्ति विभाग ने करीब 115 मकानों पर क्रास का चिन्‍ह लगा दिया है। इससे नाराज लोग शुक्रवार को मोहन नगर जोनल कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। कई बार नगर-निगम ने इसकी जांच कर ली है।

By Pradeep ChauhanEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 07:57 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 07:57 PM (IST)
गाजियाबाद नगर निगम के संपत्ति विभाग ने 115 मकानों पर लगाया क्रास चिन्‍ह, धरने पर बैठ गए नाराज लोग
मोहन नगर जोनल कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे लोग।

गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। साहिबाबाद की राजीव कालोनी में नगर निगम के संपत्ति विभाग ने करीब 115 मकानों पर क्रास का चिन्‍ह लगा दिया है। इससे नाराज लोग शुक्रवार को मोहन नगर जोनल कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्‍होंने संपत्ति विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा मकानों पर क्रास चिन्‍ह लगाए जाने की निंदा की।

उन्‍होंने एक स्वर में कहा कि जिस जमीन और मकानों पर संपत्ति विभाग के अधिकारी ने चिन्ह लगाया है वह निगम की नहीं है। कई बार नगर-निगम ने इसकी जांच कर ली है। धरने पर बैठे लोगों ने बताया कि पूर्व नगर आयुक्‍त बाबा हरदेव सिंह ने भी कालोनी में बने मकानों को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की थी। जबकि उन्‍होंने पूरे शहर में निगम की संपत्ति पर अवैध मकान बनाने व कब्‍जा करने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाया था।

राजीव कालोनी के लोग 1980 से यहां रहते हैं और निगम को हाउस टैक्स देते हैं। लंबे समय से इन भवनों पर काबिज हैं। लोगों ने नगरायुक्त और  संपत्ति विभाग के अधिकारियों से इस कार्यवाही को निरस्‍त करने की मांग की। धरने का नेतृत्व समाजसेवी व पूर्व सिटी बोर्ड सदस्य रामदुलार यादव ने किया। छात्र नेता अंशु ठाकुर ने जोनल प्रभारी को मांगपत्र सौंपा। वहीं, जोनल प्रभारी राजबीर सिंह ने बताया कि उनकी तरफ से ज्ञापन सक्षम अधिकारियों तक पहुंचा कर हर संभव मदद की जाएगी।

ज्ञापन देने में प्रमोद गुप्ता, बृज भूषण मित्तल, अनिल कुमार, दिलीप दुबे, नितिन गुप्ता, किशोरी देवी, संजय गुप्ता, विनय गुप्ता, कालीचरण, सविता गुप्ता, संतोष कुमार गुप्ता, अमरजीत सिंह, रामप्यारी, रामकृष्ण गुप्ता, किरन पाल भड़ाना, सरस्वती सिसोदिया, गोविंद सिंह भदौरिया, सीमा यादव, जितेंद्र सिंह भड़ाना, राजपाल, अवधेश कुमार मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी