जलभराव होने से लोग नाराज, निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर सड़क बनाने की मांग

बालाजी विहार कालोनी में जलभराव होने से लोग परेशान हैं। घरों के आगे मुख्य गलियों में पानी भरा होने से लोगों का आना-जाना मुश्किल हो रहा है। चारों तरफ मच्छरों का प्रकोप है और बीमारी फैलने की आशंका है।

By Pradeep ChauhanEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 04:36 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 04:36 PM (IST)
जलभराव होने से लोग नाराज, निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर सड़क बनाने की मांग
जलजमाव की समस्या को लेकर प्रदर्शन करते लोग।

गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। साहिबाबाद की बालाजी विहार कालोनी में जलभराव होने से लोग परेशान हैं। घरों के आगे मुख्य गलियों में पानी भरा होने से लोगों का आना-जाना मुश्किल हो रहा है। चारों तरफ मच्छरों का प्रकोप है और बीमारी फैलने की आशंका है। इससे स्थानीय निवासियों में आक्रोश है।

शनिवार को लोगों ने प्रदर्शन कर नगर निगम से सड़क बनवाने और जल निकासी में आ रही अड़चनों को दूर कराने की मांग की। समाजसेवी दीप सिंह ने बताया कि हल्की बारिश होने पर बालाजी विहार में पानी भर जाता है। कई दिन तक लोग पानी से होकर गुजरते हैं। कुछ लोगों के घर में भी पानी भर जाता है। इससे मकानों में सीलन है और करंट आने का खतरा रहता है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि लंबे समय से नालों की सफाई नहीं की गई है। पानी भरने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। मार्च 2021 को नगर आयुक्त ने फेसबुक लाइव पर लोगों की समस्याएं सुनी थी, लेकिन कालोनी में आज तक भी कोई सुधार नहीं हुआ है। प्रदर्शन कर रहे राजेश गिरी, अमरजीत यादव आदि ने बताया कि मुख्य रास्ता बनने की वजह से कालोनी की कुछ गलियां नीचे पड़ चुकी है। जल निकासी नहीं होने पर मुख्य मार्ग पर पानी भर जाता है।

chat bot
आपका साथी