बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर-डायरेक्टर रेमो डिसूजा के खिलाफ गैर जमानती वारंट

कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के खिलाफ गाजियाबाद की कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। 2016 में गाजियाबाद के एक पुलिस स्टेशन में रेमो के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

By JP YadavEdited By: Publish:Tue, 22 Oct 2019 03:09 PM (IST) Updated:Wed, 23 Oct 2019 06:01 PM (IST)
बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर-डायरेक्टर रेमो डिसूजा के खिलाफ गैर जमानती वारंट
बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर-डायरेक्टर रेमो डिसूजा के खिलाफ गैर जमानती वारंट

गाजियाबाद [आयुष गंगवार/एएनआइ]। बॉलीवुड के नामी कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा (Remo D'Souza) कानूनी शिकंजे में फंसते नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के खिलाफ उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद की कोर्ट ने गैर जमानती वारंट (non-bailable warrant) जारी  किया है। उन पर 5 करोड़ लेकर लेने और फिर वापस नहीं देने का आरोप लगा है। 

कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा पर आरोप है कि उन्होंने 'अमर मस्ट डाई' नाम की फिल्म बनाने के लिए राजनगर (गाजियाबाद) के रहने वाले सतेंद्र त्यागी से वर्ष 2016 में 5 करोड़ रुपये इन्वेस्ट करवाए, साथ ही वादा किया उन्हें पांच करोड़ लगाने पर 10 करोड़ रुपये मिलेंगे। पीड़ित सतेंद्र का कहना है कि आलम यह है कि न तो उन्हें पांच करोड़ मिले और न 10 करोड़।

Extramarital affairs: ये है आपके शहर का हाल, हर 15 दिन में 1 अवैध संबंध

इस बाबत उन्होंने बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के खिलाफ गाजियाबाद मामला दर्ज करवाया। अब सिहानी गेट थाने में 2016 में दर्ज मुकदमे में एसीजेएम अष्टम की अदालत ने गैरजमानती वारंट जारी किया है। अब वारंट जारी होने के बाद गाजियाबाद पुलिस को रेमो डिसूजा को कोर्ट में पेश करना होगा। बता दें कि 2016 में गाजियाबाद के एक पुलिस स्टेशन में रेमो के खिलाफ आईपीसी के सेक्शन 420, 406, 386 के तहत एफआईआर दर्ज कराई थी।

कुतुबुद्दीन ने मंदिरों को तोड़कर बनवाई थी कुव्वत-उल इस्लाम मस्जिद, 900 साल बाद खुलासा

 बिहार के सीएम नीतीश कुमार को दिल्ली में झटका, जदयू नेता समर्थकों संग AAP में शामिल

यहां पर बता दें कि वर्तमान में बॉलीवुड के नामी कोरियोग्राफ रेमो डिसूजा ने कभी भी डांस की कोई ट्रेनिंग नहीं ली है,लेकिन वह गजब का डांस करते हैं। उनके बारे में कहा जाता है कि उन्होंने महाभारत के पात्र द्रोणाचार्य की तरह रेमो डिसूजा ने भी माइकल जैक्शन के वीडियो से डांस सीखा है। 

उन्होंने 'फालतू' फिल्म का निर्देशन का किया है। फिल्म को थोड़ी कामयाबी मिली तो उन्होंने 2013  दूसरी फिल्म एबीसीडी का निर्देशन भी कर डाला, जिसे बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी भी मिली। इसके बाद 2015 में एबीसीडी का सिक्वेल भी लाए और यह फिल्म भी चली।

वहीं, समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, गाजियाबाद पुलिस का कहना है कि गाजियाबाद कोर्ट की ओर गैरजमानती वारंट जारी किया है। पीड़ित सतेंद्र त्यागी की ओर से आर्थिक धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया था।

दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

chat bot
आपका साथी