UP Panchayat Chunav 2021: गाजियाबाद में 74.33 फीसद मतदान, कहीं हिंसा की खबर नहीं

UP Panchayat Chunav 2021 गाजियाबाद सहित 19 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान बृहस्पतिवार को हुआ। सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदाता मतदान करने लगे थे। 38 डिग्री तापमान में भी मतदाताओं में मनपसंद नेता को चुनने का उत्साह नजर आया।

By Jp YadavEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 11:53 AM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 07:58 PM (IST)
UP Panchayat Chunav 2021: गाजियाबाद में 74.33 फीसद मतदान, कहीं हिंसा की खबर नहीं
लोनी में सबसे ज्यादा 28.84 फीसद मतदान किया गया है।

गाजियाबाद/लोनी [अभिषेक सिंह]। गाजियाबाद सहित 19 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान बृहस्पतिवार को हुआ। कुल 74.33 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदाता मतदान करने लगे थे। 38 डिग्री तापमान में भी मतदाताओं में अपने मनपसंद नेता को चुनने का उत्साह नजर आया। तापमान में गिरावट के साथ ही अब बूथों पर मतदाताओं की संख्या बढ़ने लगी है। शाम छह बजे तक मतदाता मतदान करने के लिए मतदेय स्थल पर पहुंच सकते हैं।

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 में पड़े मतों का ब्लॉक वाइज प्रतिशत 18:00 बजे तक और फाइनल रिपोर्ट

भोजपुर     -    76.88

मुरादनगर   -   79.16

 रजापुर     -   68.16

 लोनी        -     71.50

कुल प्रतिशत  -    74.33

मतदान करने के लिए युवा ही नहीं बुजुर्ग और दिव्यांगजन भी मतदान केंद्र पर पहुंच रहे थे। मतदाताओं को मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। मतदन केंद्र पर सैनिटाइजर की भी व्यवस्था की गई है, जिससे की मतदान से पहले मतदाता अपने हाथों को सैनिटाइज कर सकें। खुद जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय और एसएसपी अमित पाठक ने मसूरी में मतदान केंद्र पहुंचकर व्यवस्थाओं की जानकारी की।

चुनाव में आज पांच लाख से अधिक मतदाता 3, 302 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करने के लिए जिले में मतदान करेंगे। निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और स्वतंत्र रूप से चुनाव कराने के जिले को 22 जोन और 78 सेक्टर में बांटा गया है।

910 प्रत्याशियों ने पहले ही मार ली बाजी: चुनाव में 110 प्रत्याशियों ने पहले ही बाजी मार ली है। जिले में 22 क्षेत्र पंचायत चुनाव और 888 ग्राम पंचायत सदस्यों को निर्विरोध चुना जा चुका है। इन सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए एक-एक प्रत्याशी ही मैदान में उतरे थे।

ये भी पढ़ेंः नोएडा और गाजियाबाद में नाइट कर्फ्यू के समय में बदलाव, 15 मई तक रहेंगे बंद रहेंगे स्कूल

विकास खंड मतदान केंद्र मतदान स्थल मतदाता

रजापुर 71 242 1,48,338

लोनी 60 208 1,21,282

मुरादनगर 81 205 1,15,599

भोजपुर 99 303 1,70,064

योग 311 958 5,56,083 संवेदनशील मतदान केंद्र - 70 अति संवेदनशील मतदान केंद्र - 42 सामान्य मतदान केंद्र - 199

जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय का कहना है कि सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान किया जा रहा है। लोनी में अब तक सबसे ज्यादा मतदान हुआ है।

chat bot
आपका साथी