गाजियाबाद में सपा नेता को बदमाशों ने दिनदहाड़े मारी गोली, दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती

गाजियाबाद के लोनी इलाके में सपा नेता दिनेश नागर को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली दिनेश के पेट में लगी है। बताया जा रहा है कि उन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनका ऑपरेशन किया जा रहा है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 03:29 PM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 03:50 PM (IST)
गाजियाबाद में सपा नेता को बदमाशों ने दिनदहाड़े मारी गोली, दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती
गाजियाबाद में सपा नेता को बदमाशों ने मारी गोली

लोनी (गाजियाबाद) [अजय सक्सेना]। बार्डर थाना क्षेत्र की पंचवटी कालोनी में बदमाशों ने सोमवार सुबह सपा नेता दिनेश नागर पर जानलेवा हमला कर दिया। पेट में गोली लगने पर सपा नेता गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका दिल्ली के जीटीवी अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस उनके बयान दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने वारदात को उनके घर के पास ही अंजाम दिया। 

बताया जा रहा है कि दिनेश नागर पंचवटी कालोनी में परिवार के साथ रहते हैं। समाजवादी पार्टी में लोहिया वाहनी के पूर्व जिला अध्यक्ष हैं। वह पांच बार जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। दिनेश नागर गुर्जर समाज की समस्याओं को भी प्रमुख्ता से उठाते हैं। फिलहाल उनपर गुर्जर सभा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, सपा नेता सुबह करीब 11 बजे वह घर के पास किसी काम से गए थे। इस दौरान अज्ञात बदमाशों ने उनपर फायरिंग कर दी। गोली उनके पेट में लगी। वह उपचार के लिए किसी प्रकार दिल्ली के जीटीबी अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों की टीम उनके उपचार में जुटी है।

अस्पताल में आपरेशन जारी

पुलिस ने बताया कि दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में डाक्टरों की टीम सपा नेता का आपरेशन कर रही है। डाक्टरों के मुताबिक सपा नेता खतरे से बाहर हैं। आपरेशन के बाद उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। वारदात की वजह अभी तक सामने नही आयी है। मामले की जांच की जा रही है। 

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

बॉर्डर थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने बताया कि सपा नेता दिनेश नागर के बयान दर्ज किए गए हैं। फिलहाल वह घटना स्थल की जानकारी नहीं दे सके हैं। उन्होंने घर के पास घटना होना बताया है। लेकिन मौके पर किसी ने गोली की आवाज नहीं सुनी है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक कराई जा रही है। पुलिस रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। 

chat bot
आपका साथी