रिश्ता शर्मसार: छोटे भाई को मां-बाप कर रहे थे अधिक प्यार, बड़े बेटे ने उतारा मौत के घाट

पूछताछ के दौरान बेटे रवि ने दंपत्ती की हत्या करना स्वीकार किया है। उसने बताया कि माता पिता छोटे भाई की पत्नी को अधिक प्यार करते थे। उसे शक था कि वह जायदाद उसके बच्चों के नाम कर देंगे। जिसके चलते उसने तार से गला घोटकर हत्या कर दी।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 02:08 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 02:11 PM (IST)
रिश्ता शर्मसार: छोटे भाई को मां-बाप कर रहे थे अधिक प्यार, बड़े बेटे ने उतारा मौत के घाट
बेटे ने तार से गला घोटकर की माता पिता की हत्या

गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र की बलराम नगर कालोनी में दो दिन पूर्व हुई दंपत्ती की गला घोटकर हत्या के मामले से पुलिस ने पर्दाफाश किया है। दंपत्ती की हत्या उन्हीं के बेटे ने की थी। पुलिस के मुताबिक दंपति छोटे भाई के बच्चों से अधिक प्यार करते थे। कुंठित बेटे ने कर दी माता पिता की हत्या। 

क्या था मामला

बता दें कि बार्डर थाना क्षेत्र की बलराम नगर कालोनी में शुक्रवार शाम बदमाशों ने लूट के दौरान दंपत्ती सुरेंद्र कुमार ढाका और उनकी पत्नी संतोष ढाका की तार से गला दबा कर हत्या कर दी थी। महिला के गले में तार लिपटा मिला था। साथ ही घर का सामान अस्त व्यस्त पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिए थे। मृतक के बेटे रवि ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

क्या कहते हैं अधिकारी

पुलिस क्षेत्राधिकारी अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि पूछताछ के दौरान बेटे रवि ने दंपत्ती की हत्या करना स्वीकार किया है। उसने बताया कि माता पिता छोटे भाई की पत्नी को अधिक प्यार करते थे। उसे शक था कि वह जायदाद उसके बच्चों के नाम कर देंगे। जिसके चलते उसने तार से गला घोटकर हत्या कर दी। आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। 

दो दिन पूर्व लिया तार

बेटे ने काफी समय पूर्व हत्या की योजना बना ली थी। योजना को अंजाम देने के लिए आरोपित ने दो दिन पूर्व कबाड़ी से तार लिया था। सुबह करीब साढे़ दस बजे वह वारदात को अंजाम देने के बाद घर से चला गया था। उसने दावा किया था कि वह डेढ़ बजे घर पर खाना खाने आया था। लेकिन वह घर के बाहर से माहौल देखकर वापस चला गया था।

chat bot
आपका साथी