Live Coronavirus Noida: जिले में 968 सक्रिय कोरोना वायरस के मामले , जानें नोएडा और हापुड़ का हाल

देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 19 लाख के पार पहुंच गई है। इसी के साथ जानें अपने जिले गाजियाबाद हापुड़ और नोएडा का हाल।

By Ayushi TyagiEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 10:00 AM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 10:00 AM (IST)
Live Coronavirus Noida: जिले में 968 सक्रिय कोरोना वायरस के मामले , जानें नोएडा और हापुड़ का हाल
Live Coronavirus Noida: जिले में 968 सक्रिय कोरोना वायरस के मामले , जानें नोएडा और हापुड़ का हाल

गाजियाबाद, जेएनएन। देश में तेजी से कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। कोरोना संक्रमितों की संख्या 19 लाख के पार पहुंच गए हैं। इसी के साथ आपको पता होना चाहिए कि आपके आसपास कोरोना वायरस की क्या स्थिति है। यहां पढ़ें गाजियाबाद, हापुड़ और नोएडा का हाल।।

Coronavirus Noida, Ghaziabad and Hapur update

- गाजियाबाद : बुधवार को 96 मरीजों की अस्पताल से छुटटी कर दी गई है। अब तक कुल 4441 लोग ठीक हो गए हैं। सक्रिय मरीज 968 रह गए हैं। सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि बुधवार को कुल 139 लोग संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमित आने वालों को राजेंद्र नगर, एसआरएम मोदीनगर और संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संतोष अस्पताल में चार संक्रमितों को भर्ती कराया गया है।

नए संक्रमितों में से करीब 22 लोग पहले से ही निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। इनके संपर्क में आने वालों की सूची बनाते हुए होम क्वारंटाइन और जांच की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा 22 लोग को होम आइसोलेशन की अनुमति दी गई है। अब जिले में कुल 241 संक्रमित होम आइसोलेशन में रखे गए हैं।

- नोएडा : जिले में एक बार फिर कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। रिकवरी रेट बेहतर होने के बावजूद यहां प्रतिदिन औसतन 60 से 70 नए मरीज मिलते हैं, जबकि स्वस्थ होकर घर पहुंचने वालों की संख्या में भी खासा इजाफा हो रहा है। बुधवार को जहां जिले में 100 नए कोरोना संक्रमित मिले, वहीं 70 अस्पताल से छुट्टी मिलने पर घर लौटे। इसके साथ जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 5644 हो गई है।

प्रदेश की रिपोर्ट के अनुसार, एक बार फिर जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 932 हो गई है। पिछले हफ्ते तक यह 600 से भी कम थी। कोविड अस्पतालों में बेड खाली होने लगे थे, लेकिन एक बार फिर मरीजों की संख्या बढ़ गई है। हालांकि सक्रिय मरीजों में 200 के करीब एसिम्टोमैटिक होम आइसोलेशन पर भी है।

chat bot
आपका साथी