गाजियाबाद में तेंदुए का खौफ: वन विभाग को दिया चकमा, दो लोगों को किया घायल, कांबिंग जारी

Leopard in Ghaziabad गाजियाबाद में वन विभाग की टीम लगातार तेंदुए को तलाशने में जुटी हुई है। इधर तेंदुए का खौफ लोगों में दिख रहा है। शनिवार को तेंदुआ मसूरी में वन विभाग की टीम को चकमा देकर भागने में सफल रहा।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Sat, 20 Nov 2021 05:43 PM (IST) Updated:Sat, 20 Nov 2021 06:43 PM (IST)
गाजियाबाद में तेंदुए का खौफ: वन विभाग को दिया चकमा, दो लोगों को किया घायल, कांबिंग जारी
Leopard in Ghaziabad : वन विभाग को दिया चकमा देकर दो लोगों को किया घायल।

गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। Leopard in Ghaziabad : गाजियाबाद में वन विभाग की टीम लगातार तेंदुए को तलाशने में जुटी हुई है। इधर, तेंदुए का खौफ लोगों में दिख रहा है। शनिवार को तेंदुआ मसूरी में वन विभाग की टीम को चकमा देकर भागने में सफल रहा। इस दौरान उसने दो लोगों को घायल कर दिया। दोनों ही घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल में भर्ती वन विभाग का सिपाही सुनील राठी का इलाज हो रहा है उन्होंने बताया कि टीम लगातार तेंदुए को घेरने का प्रयास कर रही है।

#Ghaziabad: मसूरी में दिखा तेंदुआ, वन विभाग की टीम को चकमा देकर भागा। इस दौरान दो लोगों को घायल कर दिया। दोनों अस्पताल मेन भर्ती हैं। मौक़े पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौजूद।@ghaziabadpolice @dm_ghaziabad @UPGovt pic.twitter.com/w4v6bHmQ8W

— Amit Singh (@Join_AmitSingh) November 20, 2021

बता दें कि इससे पहले वन विभाग ने शुक्रवार को तेंदुआ तलाशने को एएलटीटी सेंटर (एडवांस लेवल टेलीकाम ट्रेनिंग सेंटर) में कांबिंग शुरू की थी। सुबह से देर शाम तक की गई कांबिंग में तेंदुआ के आने-जाने के निशान नहीं मिले। तीन दिन तक चले सर्च आपरेशन में तेंदुआ की मौजूदगी का भी कोई सुराग नहीं लगा। वन विभाग मान रहा था कि तेंदुआ कहीं दूर निकल गया है। वहीं शनिवार को जाकर सफलता मिली।

बता दें कि मंगलवार की सुबह सीसीटीवी फुटेज में राजनगर सेक्टर-13 के मकान संख्या-10 के सामने से आते और जाते तेंदुआ दिखा था। मकान मालिक संजीव जैन की सूचना पर वन विभाग की टीम तभी से सर्च कर रही है। वन विभाग ने वायुसेना स्टेशन से पिंजरा मंगवा लिया है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मुरादनगर, भोजपुर, हिंडन नदी किनारे और गंगनहर के आसपास भी सर्च कराया जा रहा है।

पुराने जमाने के हथियारों से तेंदुआ की तलाश

वन विभाग की टीम पुराने जमाने के हथियारों से तेंदुआ की तलाश कर रही है। वाहन पर लगाए जाने वाले हेलमेट के सहारे सिपाही ही नहीं रेंजर तक घने जंगलों में खूंखार एवं चालाक तेंदुआ को तलाश रहे हैं। टार्च, लाठी, सीटी, रस्सी, कपड़ा और एक छोटा जाल भी टीम के पास रहता है। रेंजर के पास गन भी होती है।

chat bot
आपका साथी