Kisan Tractor Rally: लोनी तिराहे पर किसानों का उग्र रुप, पुलिस ने रोका तो बस में की तोड़फोड़

गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित किसान ट्रैक्टर रैली में हिस्सा लेने के लिए एनसीआर से काफी संख्या में किसान पहुंचना चाह रहे हैं। वो अपने ट्रैक्टर के साथ इस परेड में हिस्सा लेना चाहते हैं इसके लिए वो अपने ट्रैक्टरों के साथ निकले हुए हैं।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 07:22 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 07:22 PM (IST)
Kisan Tractor Rally: लोनी तिराहे पर किसानों का उग्र रुप, पुलिस ने रोका तो बस में की तोड़फोड़
प्रशासन ने जब उनको यहां पर रोका तो किसानों ने बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की।

साहिबाबाद, जेएनएन। गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित किसान ट्रैक्टर रैली में हिस्सा लेने के लिए एनसीआर से काफी संख्या में किसान पहुंचना चाह रहे हैं। वो अपने ट्रैक्टर के साथ इस परेड में हिस्सा लेना चाहते हैं इसके लिए वो अपने ट्रैक्टरों के साथ निकले हुए हैं। सोमवार की शाम को लोनी से भी कुछ किसान अपने ट्रैक्टर लेकर दिल्ली की सीमा में जाना चाह रहे थे, तब पुलिस ने उनको सीमा पर ही रोक दिया। 

प्रशासन ने जब उनको यहां पर रोका तो किसानों ने बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी हुई। यहां किसान किसान बेरिकेड तोड़ कर लोनी बॉर्डर की ओर बढ़े। किसानों ने लोनी तिराहे पर बस में की तोड़फोड़ की। माहौल को बिगड़ते देख पुलिस ने वहां पर कुछ किसानों को हिरासत में लिया है। 

खबर अपडेट की जा रही है...

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी