Kisan Andolan: दिल्ली से लगी सीमाओं पर वाहनों की लगी लंबी लाइन, जाम से परेशान हुए वाहन चालक

किसान आंदोलन की वजह से बृहस्पतिवार को वाहन चालक यूपी गेट होकर दिल्ली नहीं जा सके। उन्हें अन्य वैकल्पिक मार्गों व सीमाओं से दिल्ली जाना पड़ा। इसकी वजह से अन्य मार्गों व सीमाओं पर वाहनों का दबाव अधिक रहा। इससे जाम लगा। वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Thu, 31 Dec 2020 05:38 PM (IST) Updated:Thu, 31 Dec 2020 05:38 PM (IST)
Kisan Andolan: दिल्ली से लगी सीमाओं पर वाहनों की लगी लंबी लाइन, जाम से परेशान हुए वाहन चालक
यूपी गेट पर दिल्ली से आने वाली सभी लेन पर यातायात सामान्य रहा।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। किसान आंदोलन की वजह से बृहस्पतिवार को वाहन चालक यूपी गेट होकर दिल्ली नहीं जा सके। उन्हें अन्य वैकल्पिक मार्गों व सीमाओं से दिल्ली जाना पड़ा। इसकी वजह से अन्य मार्गों व सीमाओं पर वाहनों का दबाव अधिक रहा। इससे जाम लगा। वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। वहीं, यूपी गेट पर दिल्ली से आने वाली सभी लेन पर यातायात सामान्य रहा।

कृषि कानूनों के विरोध में यूपी गेट पर 28 नंवबर से किसानों का आंदोलन चल रहा है। यहां से होकर वाहन चालक दिल्ली नहीं जा पा रहे हैं। वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है। वाहन महाराजपुर, खोड़ा, चंद्र नगर, ज्ञानी बार्डर, सीमापुरी, भोपुरा सीमा से होकर दिल्ली जा रहे हैं। इन मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को वाहनों का दबाव अधिक रहने के कारण महाराजपुर सीमा पर सुबह साढ़े आठ से 11 बजे तक जाम लगा रहा। उसके बाद दिनभर वाहन रेंगते रहे। शाम को दोबार चार बजे से जाम लगा। वहीं, भोपुरा पर दिल्ली जाने वाली लेन पर दिन भर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। मोहन नगर चौराहा, मेवाड़ गोलचक्कर व राजेंद्र नगर गोल चक्कर पर दिन में कई बार जाम की स्थिति बनी।

सीआइएसएफ रोड पर भयंकर जाम 

इंदिरापुरम की सीआइएसएफ रोड पर पाइप लाइन डालने का काम चल रहा है। इसकी वजह से एक ही लेन में वाहन चल रहे हैं। वहीं, यूपी गेट पर किसान आंदोलन की वजह से इस रोड पर वाहनों का दबाव भी बढ़ा है। बृहस्पतिवार शाम करीब पौने तीन बजे शिप्रा सनसिटी के पास इस रोड पर दो कार आपस में भिड़ गईं। इसकी वजह से यहां वाहनों की रफ्तार और धीमी हो गई। इससे भयंकर जाम लग गया। यातायात पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि किसान आंदोलन की वजह से रूट डायवर्जन किया गया है। जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात हैं।

बंद रहा एलिवेटेड रोड 

नए साल के मौके पर एलिवेटेड रोड पर हुड़दंगई रोकने के लिए इस पर आवाजाही बंद रखी गई। यह रोड बृहस्पतिवार रात 10 बजे बंद हो गई। शुक्रवार सुबह सात बजे तक यह बंद रहेगी।

यह है रूट डायवर्जन

- हापुड़ की ओर से यूपी गेट की ओर आने वाले वाहनों को डासना पुल, हापुड़ चुंगी, एएलटी राजनगर एक्सटेंशन, रोटरी गोलचक्कर, नागद्वार होते हुए भोपुरा सीमा से दिल्ली निकाला गया।

- जल निगम पुलिस चौकी से मेरठ तिराहा, मोहन नगर से आने वाले वाहनों को सीमापुरी सीमा से दिल्ली भेजा गया।

- मोहन नगर से यूपी गेट जाने वाले वाहन डाबर तिराहा से महाराजपुर सीमा से दिल्ली भेजा गया।

- छिजारसी, नोएडा सेक्टर-62, राहुल विहार अंडरपास, खोड़ा अंडरपास से आने वाले सभी वाहन नोएडा की ओर से दिल्ली भेजा गया। 

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी