Kisan Agitation At UP Border: प्रदर्शनकारियों-भाजपा कार्यकर्ताओं में भिड़ंत का मुद्दा गरमाया, BKU का एलान- अब पूरे यूपी में होगा प्रदर्शन

Kisan Agitation At UP Border यूपी गेट पर बुधवार को हुए विवाद के बाद भारतीय किसान यूनियन ने उत्तर प्रदेश के सभी स्थानों पर धरना-प्रदर्शन शुरू करने का एलान किया है। उनका आरोप है कि गाजियाबाद पुलिस ने उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की है

By Jp YadavEdited By: Publish:Thu, 01 Jul 2021 12:34 PM (IST) Updated:Thu, 01 Jul 2021 12:34 PM (IST)
Kisan Agitation At UP Border: प्रदर्शनकारियों-भाजपा कार्यकर्ताओं में भिड़ंत का मुद्दा गरमाया, BKU का एलान- अब पूरे यूपी में होगा प्रदर्शन
Kisan Agitation At UP Border: प्रदर्शनकारियों-भाजपा कार्यकर्ताओं में भिड़ंत का मुद्दा गरमाया, BKU का एलान- पूरे यूपी में होगा प्रदर्शन

नई दिल्ली/गाजियाबाद [अवनीश मिश्र]। दिल्ली-यूपी के गाजीपुर बॉर्डर पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और किसानों के बीच हुए झगड़े का मामला गरमाता दिखाई दे रहा है। यूपी गेट पर बुधवार को हुए विवाद के बाद भारतीय किसान यूनियन ने उत्तर प्रदेश के सभी स्थानों पर धरना-प्रदर्शन शुरू करने का एलान किया है। उनका आरोप है कि गाजियाबाद पुलिस ने उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की है, जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत के आधार पर भाकियू कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। भाकियू नेताओं का कहना है कि गाजियाबाद पुलिस निष्पक्ष न होकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के पक्ष में खड़ी नजर आ रही है। ऐसे में भारतीय किसान यूनियन ने उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में प्रदर्शन करने का फैसला किया है।

भाकियू ने एक संदेश भी जारी किया है। इसमें कहा गया है कि उत्तर प्रदेश के सभी पदाधिकारियों को सूचित किया जाता है कि गाजियाबाद प्रकरण में पुलिस ने भाकियू कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। भाकियू का मुकदमा दर्ज नहीं किया है। धर्मेन्द्र मलिक (मीडिया प्रभारी भाकियू) ने कहा है किसभी कार्यकर्ता ,नेतागण अपने थाने पर पहुंचकर धरना शुरू कर दें जब तक हमारी एफ आई आर दर्ज नहीं हो जाती। जिस टोल प्लाजा पर धरना है उसे भी फ्री कर दिया जाए।

वहीं, गाजीपुर बॉर्डर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और किसानों के बीच हुई झगड़े में बुधवार देर रात कौशांबी थाने में भाजपा नेत्री की तहरीर पर पुलिस ने 200 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कहा गया है कि भाकियू के कुछ लोगों द्वारा सरिये, तलवार, चाकू, रिवॉल्वर आदि से प्रदेश मंत्री अमित बाल्मीकि, महानगर अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया।

वैशाली निवासी भाजपा की पूर्व महानगर अध्यक्ष (महिला मोर्चा) सिद्धी प्रधान अग्रवाल ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि प्रदेश मंत्री अमित बाल्मीकि के स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से मारपीट और 70-80 गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। उधर, भारतीय किसान यूनियन ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ तहरीर दी है।

chat bot
आपका साथी