Afghanistan Crisis: 35 लोगों को काबुल से भारत लाया गया, हिंडन पहुंचते ही छलके खुशी के आंसू

Afghanistan crisis अफगानिस्तान से 35 लोगों के बचाकर वायु सेना के विमान से भारत लाया। इनमें 24 भारतीय और 11 नेपाली नागरिक हैं। बृहस्पतिवार सुबह हिंडन एयर बेस पर विमान उतरा। दोपहर को बस में बैठाकर लोगों को दिल्ली भेजा गया।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Thu, 26 Aug 2021 05:20 PM (IST) Updated:Thu, 26 Aug 2021 05:20 PM (IST)
Afghanistan Crisis: 35 लोगों को काबुल से भारत लाया गया, हिंडन पहुंचते ही छलके खुशी के आंसू
35 लोगों को काबुल से भारत लाया गया

नई दिल्ली [हसीन शाह]। अफगानिस्तान से 35 लोगों के बचाकर वायु सेना के विमान से भारत लाया। इनमें 24 भारतीय और 11 नेपाली नागरिक हैं। बृहस्पतिवार सुबह हिंडन एयर बेस पर विमान उतरा। दोपहर को बस में बैठाकर लोगों को दिल्ली भेजा गया। बस में बैठे लोगों ने भारत माता के जयकारे लगाए। लोगों ने भारत सरकार का शुक्रिया अदा किया है।

तालिबान ने अफगानी नागरिकों पर देश छोड़ने पर रोक लगा दी है। जिस वजह से विमान से अफगान सिखों और हिंदुओं को भारत नहीं लाया जा सका। भारतीय वायुसेना का ग्लोब मास्टर काबुल से हिंडन एयरबेस पर सुबह दस बजे पहुंचा। पहले सभी लोगों को चाय व बिस्किट खाने के लिए दिया गया। उनकी आरटीपीसीआर कोरोना का टेस्ट किया गया। इसके बाद उन्हें एक बस में बैठाकर एयरबेस के गेट पर लाया गया।

हिंडन एयरबेस के गेट पर नेपाल और भारत के नागरिकों को अलग-अलग बस में बैठाया गया। बस को दोपहर तीन बजे दिल्ली की तरफ रवाना कर दिया गया। बस में बैठे एक व्यक्ति ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश से हैं। तालिबान ने उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाया, लेकिन तालिबान लोगों को एयरपोर्ट पर आने से रोक रहा है। वह भारत में आकर बहुत खुश हैं। अभी वहां पर बहुत से हिंदू व सिख फंसे हुए हैं। भारत सरकार को उनको भी निकालकर लाना चाहिए। लोगों के चेहरे पर खुशी झलक रहे थी। एक व्यक्ति की आंखों से खुशी के आंसू छलक आए।

chat bot
आपका साथी