गाजियाबाद में पति ने नशे में पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग

पीड़िता के पिता की तहरीर पर थाना सिहानी गेट पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पिता का आरोप है कि आपसी विवाद में आरोपित ने पहले उनकी बेटी को पीटा और फिर कमरा बंद कर आग लगा दी।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Tue, 30 Mar 2021 04:22 PM (IST) Updated:Tue, 30 Mar 2021 04:22 PM (IST)
गाजियाबाद में पति ने नशे में पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग
होली के दिन एक युवक ने शराब के नशे में पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। होली के दिन एक युवक ने शराब के नशे में पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। घटना रामनगर में सोमवार शाम करीब सात बजे की है। गंभीर हालत में महिला को एमएमजी जिला अस्पताल से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेजा गया है। महिला 47 फीसद झुलस गई है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर थाना सिहानी गेट पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पिता का आरोप है कि आपसी विवाद में आरोपित ने पहले उनकी बेटी को पीटा और फिर कमरा बंद कर आग लगा दी।

लूट करने वालों की नहीं हो पाई पहचान

वहीं, गाजियाबाद के पाश इलाके शास्त्रीनगर में 24 मार्च को सरेशाम इलेक्टिकल्स कारोबारी प्रवीन सिंघल के घर में घुसकर पत्नी शालिनी व बेटे प्रभव को बंधक बना चार लाख के गहने व नकदी लूटने वालों की अब भी पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि पुलिस ने अगले ही दिन दावा किया था कि बाहर खड़े तीसरे लुटेरे की फुटेज मिल गई है। उसकी पहचान कर जल्द गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा। बता दें कि शास्त्रीनगर में 24 मार्च को दो बदमाश डोर बेल बजाकर प्रवीन घर में घुसे थे। शालिनी को बंधक बनाने की कोशिश की, तो बेटे प्रभव ने बदमाशों को वाइपर से मारा, मगर लुटेरों ने उसके मुंह में ग्लू गम (फेवीक्विक) डाल दी थी। बंधक बनाकर लूट के बाद में बदमाश बाइक से फरार हो गए थे। तीसरा साथी बाहर निगरानी कर रहा था। सीओ कविनगर अभय कुमार मिश्र का कहना है कि बाहर खड़े व्यक्ति की खोज कर रहे हैं। मैनुअल इनपुट व सर्विलांस से भी सुराग जुटाए गए हैं। जल्द ही पहचान कर बदमाशों को गिरफ्तार करेंगे।

करंट की चपेट में आकर युवक झुलसा

इधर, थाना क्षेत्र की प्रीत विहार कालोनी में घर में काम करने के दौरान करंट के चपेट में आकर एक युवक बुरी तरह से झुलस गया। युवक को बेहोशी की हालत में परिवार के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की हालत स्थिर बनी हुई है। नगर की प्रीत विहार कालोनी में युवक संजय गुप्ता अपने परिवार के साथ रहते हैं। संजय एक निजी कंपनी में काम करते हैं। शुक्रवार शाम को आफिस से लौटकर वह अपनी कार धो रहे थे। इस दौरान नंगा तार होने के ही वजह से संजय करंट की चपेट में आ गए, जिसके चलते वह बुरी तरह से झुलस गए । युवक को करंट की चपेट में देखकर परिवार के लोगों ने उनको छुड़ाया। स्वजनों ने बेहोश युवक को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की हालत स्थिर बनी हुई है।

chat bot
आपका साथी