बुलेट पर लड़कियों के स्टंट का वीडियो वायरल

वायरल हो रहे 12 सेकेंड के वीडियो में दोनों लड़कियों ने लाल रंग की टी-शर्ट और पीले रंग की कैप लगा रखी है। टीशर्ट पर ए-प्लस जिम लिखा हुआ है। वीडियो में एक लड़की बाइक चला रही है जबकि दूसरी लड़की उसके कंधे पर बैठी है।

By Ayush GangwarEdited By: Publish:Mon, 15 Mar 2021 10:36 PM (IST) Updated:Mon, 15 Mar 2021 10:37 PM (IST)
बुलेट पर लड़कियों के स्टंट का वीडियो वायरल
लड़कियों को ये खतरनाक स्टंट करता देख वहां से गुजर रहे दो युवक भी भौचक्का हैं।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : जिले में इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल करके इस समय लोग खुलेआम पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। डासना में युवक संग मारपीट और मुरादनगर में युवक द्वारा नान पर थूक लगाने के वीडियो के बाद अब दो लड़कियों का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे एक बुलेट बाइक पर स्टंट कर रही हैं। एक लड़की बाइक चला रही है, जबकि दूसरी उसके कंधे पर बैठी है। वायरल वीडियो गो¨वदपुरम क्षेत्र का बताया जा रहा है। बाइक पर गाजियाबाद आरटीओ का रजिस्ट्रेशन नंबर है। एसएसपी ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। वायरल हो रहे 12 सेकेंड के वीडियो में दोनों लड़कियों ने लाल रंग की टी-शर्ट और पीले रंग की कैप लगा रखी है। टीशर्ट पर ए-प्लस जिम लिखा हुआ है। वीडियो में एक लड़की बाइक चला रही है, जबकि दूसरी लड़की उसके कंधे पर बैठी है। स्टंट के वीडियो में साफ साफ दिख रहा है कि जिस जगह पर यह फिल्माया गया है वहां से आम वाहन चालक भी गुजर रहे हैं। लड़कियों को ये खतरनाक स्टंट करता देख वहां से गुजर रहे दो युवक भी भौचक्का होकर देखते वीडियो में कैद हो गए। वीडियो में बैकग्राउंड म्यूजिक भी है। 

chat bot
आपका साथी