मुरादनगर में डंपर ने बाइक सवार को कुचला, घटना से गुस्साये ग्रामीणों ने डंपर में लगाई आग

पाइपलाइन मार्ग पर चौकी के निकट तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को कुचल दिया। इसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने मौके पर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने डंपर में आग लगा दी। डंपर जलकर राख हो गया।

By Pradeep ChauhanEdited By: Publish:Sun, 21 Nov 2021 01:08 PM (IST) Updated:Sun, 21 Nov 2021 01:08 PM (IST)
मुरादनगर में डंपर ने बाइक सवार को कुचला, घटना से गुस्साये ग्रामीणों ने डंपर में लगाई आग
ग्रामीणों ने पाइपलाइन मार्ग पर जाम लगा दिया।

ग़ाज़ियाबाद/मुरादनगर। पाइपलाइन मार्ग पर चौकी के निकट तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को कुचल दिया। इसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने मौके पर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने डंपर में आग लगा दी। डंपर जलकर राख हो गया। मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया है।

मामले की छानबीन चल रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। ग्रामीणों ने पाइपलाइन मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर डीएम , एसएससी को बुलाने की मांग कर रहे हैं ग्रामीण। मृतक जयपाल सिंह निवासी मकरेड़ा अपने धेवता के साथ भिकनपुर गांव से डॉक्टर से दवा लेकर लौट रहे थे। उनके परिवार में आज शादी भी है और शाम को बरात आनी है।

chat bot
आपका साथी