Ghaziabad Farmers Protest: किसान आंदोलन में शामिल किसान की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत

शुक्रवार करीब दो बजे भारतीय किसान यूनियन के हाईवे ब्रिज के नीचे बने पंडाल में वह अन्य किसानों के साथ लेटे हुए थे। इसी दौरान उनको सांस में अचानक हुई दिक्कत के बाद साथी किसानों ने एंबुलेंस के जरिए दिल्ली के अस्पताल के लिए भिजवाया।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Fri, 01 Jan 2021 04:21 PM (IST) Updated:Fri, 01 Jan 2021 04:21 PM (IST)
Ghaziabad Farmers Protest: किसान आंदोलन में शामिल किसान की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत
किसान आंदोलन में शामिल गलतान सिंह की मौत हो गई।

गाजियाबाद [शाहनवाज अली]। यूपी गेट किसान आंदोलन में शामिल गलतान सिंह निवासी मौजिजाबाद नागल भगवानपुर जिला बागपत की शुक्रवार दोपहर अचानक तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। वह करीब 57 वर्ष के थे। किसान आंदोलन में उनके साथ उनके पुत्र मोनू में गौरव, भतीजा सौरभ, भाई आजाद व जयदेव भी किसान आंदोलन में उनके साथ थे।

शुक्रवार करीब दो बजे भारतीय किसान यूनियन के हाईवे ब्रिज के नीचे बने पंडाल में वह अन्य किसानों के साथ लेटे हुए थे। इसी दौरान उनको सांस में अचानक हुई दिक्कत के बाद साथी किसानों ने एंबुलेंस के जरिए दिल्ली के अस्पताल के लिए भिजवाया।

जानकारी के अनुसार अस्पताल के ले जाते हुए रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर साथी किसानों ने आंदोलन स्थल के मंच पर सूचित किया। मंच से ही आंदोलन किसान की मौत की खबर किसानों को दी गई। मृतक किसान के गांव के ही विनीत ने बताया कि उनके शव को अभी आंदोलन स्थल पर लाया जा रहा है।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी