Ghaziabad: प्लास्टिक वेस्ट से कौशांबी में बनाया गया देश का पहला कीबोर्डनुमा टेबल

दिल्ली आनंद विहार से गाजियाबाद के प्रवेश द्वार स्थित पार्क में नगर निगम ने प्लास्टिक वेस्ट से कीबोर्डनुमा टेबल बनाया है। इस पर लोग बैठ सकेंगे। नगर निगम के अफसरों का दावा है कि यह देश का प्लास्टिक वेस्ट से बना पहला कीबोर्डनुमा टेबल है।

By Vinay TiwariEdited By: Publish:Thu, 03 Dec 2020 02:16 PM (IST) Updated:Thu, 03 Dec 2020 02:16 PM (IST)
Ghaziabad: प्लास्टिक वेस्ट से कौशांबी में बनाया गया देश का पहला कीबोर्डनुमा टेबल
यह देश का प्लास्टिक वेस्ट से बना पहला कीबोर्डनुमा टेबल है। (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। दिल्ली आनंद विहार से गाजियाबाद के प्रवेश द्वार स्थित पार्क में नगर निगम ने प्लास्टिक वेस्ट से कीबोर्डनुमा टेबल बनाया है। इस पर लोग बैठ सकेंगे। नगर निगम के अफसरों का दावा है कि यह देश का प्लास्टिक वेस्ट से बना पहला कीबोर्डनुमा टेबल है। यह राहगीरों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है।

आनंद विहार से गाजियाबाद के प्रवेश द्वार स्थित रोटरी पर बने पार्क का सुंदरीकरण कराया जा रहा है। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने पार्क में कंप्यूटर का कीबोर्डनुमा टेबल बनाने का आइडिया सुझाया था। एक निजी कंपनी से करार कर वेस्ट प्लास्टिक से कीबोर्ड बनवाया गया है। इस कीबोर्डनुमा टेबल की लंबाई 38 व चौड़ाई 12 फीट है। जबकि बटन की उंचाई एक फीट एक इंच है। विभिन्न स्थानों से जब्त की गई प्लास्टिक से कीबोर्डनुमा टेबल को बनवाया गया है। बनकर तैयार हो चुका है। बटन के ऊपर नंबर व अक्षर लिख दिए गए हैं। 

जैसे ही दिल्ली से गाजियाबाद की सीमा में प्रवेश करेंगे तो पार्क पर लगे बड़े बोर्ड पर लिखा हुआ दिखाई देगा कि गाजियाबाद में आपका स्वागत है। दिल्ली में खड़े होकर इस कीबोर्डनुमा टेबल को देखा जा सकेगा। नगर आयुक्त ने पार्क में चल रहे काम का बुधवार को जायजा लिया। उन्होंने पार्क को हफ्ते में तैयार करने के निर्देश दिए हैं। अवर अभियंता गणोशी लाल ने बताया कि एक हफ्ते में पार्क का काम पूरा हो जाएगा। पार्क में फूलदार पौधे रोपित किए जाएंगे। हरी घास लगाई जाएगी। पार्क सफेद रोशनी से जगमग होगा।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी