Farmers Protest: यूपी गेट पर बुजुर्ग किसान को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र चौधरी ने बताया कि मुजफ्फरनगर जिला के सिकरी गांव निवासी करीब 60 वर्षीय नसीम आंदोलन के शुरूआत से ही यहां डटे हैं। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। इसकी सूचना मिलते ही उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Tue, 12 Jan 2021 12:08 PM (IST) Updated:Tue, 12 Jan 2021 12:08 PM (IST)
Farmers Protest: यूपी गेट पर बुजुर्ग किसान को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती
नसीम की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। कृषि कानूनों के विरोध में 28 नवंबर से यूपी गेट पर चल रहा आंदोलन मंगलवार को भी जारी रहा। सुबह करीब 10 बजे आंदोलनरत बुजुर्ग किसान को दिल का दौरा पड़ गया। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने आनन-फानन उन्हें पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र चौधरी ने बताया कि मुजफ्फरनगर जिला के सिकरी गांव निवासी करीब 60 वर्षीय नसीम आंदोलन के शुरूआत से ही यहां डटे हैं। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। इसकी सूचना मिलते ही उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

पुलिस की गाड़ी में ले गए अस्पताल

नसीम की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। कौशांबी थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने उन्हें गोद में उठाया और अपनी गाड़ी से पास के निजी अस्पताल में लगे गए।

यूपी गेट पर किसानों का कब्जा

यूपी गेट पर दिल्ली जाने वाली सभी लेनों पर सोमवार को भी किसानों का कब्जा रहा। वाहन चालक यहां से दिल्ली नहीं जा सके। उन्हें अन्य सीमाओं का प्रयोग करने पड़ा। इससे लंबी दूरी तय करनी पड़ी। साथ ही जाम को भी ङोलना पड़ा। इससे वाहन चालक काफी परेशान हुए। वहीं, दिल्ली से आने वाली सभी लेनों पर यातायात सामान्य रहा।

यूपी गेट पर सर्विस रोड, राष्ट्रीय राजमार्ग-नौ व दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे की दिल्ली जाने वाली सभी लेनों पर किसानों का कब्जा है। किसान इन लेनों पर टेंट लगाकर आंदोलन कर रहे हैं। यहां से वाहन चालक व राहगीर दिल्ली नहीं जा पा रहे हैं। वाहनों को खोड़ा, महाराजपुर, ईडीएम माल, चंद्र नगर, ज्ञानी बार्डर, डीएलएफ, भोपुरा सीमा से दिल्ली भेजा जा रहा है। इससे इन सीमाओं व रास्तों पर वाहनों का दबाव बढ़ रहा है। सोमवार को गौड़ ग्रीन एवेन्यू, खोड़ा, महाराजपुर, मोहन नगर व भोपुरा पर जाम रहा।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी