UP Assembly Elections 2022: भाजपा ने घोषित कीं गाजियाबाद महानगर की 4 टीमें, जानिये- किसे मिला कौन सा पद

UP Assembly Elections 2022 बीते दो दिन में भाजपा में अलग-अलग मोर्चों व प्रकोष्ठों की चार टीम की घोषणा की है। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने संयोजकों व मोर्चों के अध्यक्षों के साथ बैठक कर पदाधिकारियों का चयन कर इनकी सूची जारी की है।

By Jp YadavEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 11:54 AM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 11:57 AM (IST)
UP Assembly Elections 2022:  भाजपा ने घोषित कीं गाजियाबाद महानगर की 4 टीमें, जानिये- किसे मिला कौन सा पद
UP Assembly Elections 2022: भाजपा ने घोषित कीं गाजियाबाद महानगर की 4 टीमें, जानिये- किसे मिला कौन सा पद

नई दिल्ली/गाजियाबाद [आयुष गंगवार]। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में भले ही समय है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी अभी से तैयारी में जुट गई है। बूथ से लेकर मोर्चों तक और जिले से लेकर प्रदेश तक संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। बीते दो दिन में भाजपा में अलग-अलग मोर्चों व प्रकोष्ठों की चार टीम की घोषणा की है। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने संयोजकों व मोर्चों के अध्यक्षों के साथ बैठक कर पदाधिकारियों का चयन कर इनकी सूची जारी की है।

ओबीसी मोर्चा की महानगर टीम होगी इनके जिम्मे

ओबीसी मोर्चा के महानगर अध्यक्ष मनोज यादव ने बताया कि अर्जुन नागर, ओमेंद्र कसाना, विनोद चौधरी, लीलू चौधरी, अवतार भाटी व आशीष बंसल को अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों का उपाध्यक्ष, इंद्र प्रजापति व प्रियांक विकल को महामंत्री, सुरेश प्रजापति, मनोज पाल, विशेष नागर, मनीष चौधरी, धर्मेंद्र कुमार व डा. विजय उपाध्याय जोगी को मंत्री, राजवीर यादव को महागनगर शोध प्रमुख, उमेश कुमार को कोषाध्यक्ष, पिंटू चौधरी को सह कोषाध्यक्ष, नरेश कश्यप को मीडिया प्रभारी, मोहित बैसला को सह मीडिया प्रभारी, विपिन सैनी को कार्यालय प्रभारी, कृष्ण गोपाल कश्यप को सह कार्यालय प्रभारी, नीरज पांचाल को इंटरनेट मीडिया प्रभारी व शिवम चौधरी सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही सतीश कुमार प्रजापति, सुनील सैन कश्यप, राकेश कुमार पाल, सुंदर यादव, राकेश कुमार प्रजापति, प्रेमचंद पाल, सतीश कुमार सिंह प्रजापति, अमित कश्यप, थान सिंह कश्यप, लेखराज सिंह व मधुकर कश्यप को सदस्य बनाया है।

अल्पसंख्यक मोर्चा की महानगर टीम में इनको मिला पद

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रियाज सिद्दीकी ने बताया कि नादिर अली, दिलशाद चौधरी, राशिद मलिक, अशफाक अंसारी, जावेद मलिक व हाजी रियाज सैफी को उपाध्यक्ष, राकेश जैन व परमजीत पम्मी को महामंत्री, वकील अल्वी, सुहैल सैफी, हाजी दिलशाद कुरैशी, रमेश जैन, शाहिद अल्वी व शमशाद सैफी को मंत्री, जगमोहन सिंह को कोषाध्यक्ष, आकिब चौधरी को मीडिया प्रभारी, फराह खान को शोध प्रमुख, सुहेब सैफी को इंटरनेट मीडिया प्रभारी व डा. नौशाद हुसैन को कार्यालय प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा तरण तारण बख्श, नासिर अल्वी, मोहम्मद सुहेब, नूर मोहम्मद सैफी, मेहराज खान, प्रकाश सिंह सरदार, डा. शैली खातून, शालू चौधरी, शिवम जैन, जाहिद अल्वी, साजिद मलिक व साजिद सलमानी को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुना गया है।

इन्हें मिली राष्ट्रीय जनसंपर्क अभियान की जिम्मेदारी

राष्ट्रीय जनसंपर्क अभियान के महानगर क्षेत्र में मंडल संयोजक व सह संयोजक की भी घोषणा की गई है। अभियान के महानगर संयोजक प्रमोद राघव ने बताया कि कविनगर में नरेश शर्मा व राकेश शर्मा, मुरादनगर देहात में रविंद्र कसाना व निशांत कुमार, मुरादनगर शहर में मोहित त्यागी व रविंद्र शर्मा, गोविंदपुरम में जयवीर सिंह व दिपेश अरोड़ा, भोपुरा में प्रवीण भड़ाना व मीना चौहान, शालीमार गार्डन में सुनील शर्मा व शत्रुघन लाल, लाजपतनगर में सुधा पांडे व आदित्य प्रताप, ब्रज विहार में विशाल रावल व नीरज चौधरी, वसंधुरा में सुनील कुमार व दिवाकर तिवारी, इंदिरापुरम में महेश नेगी व शकीरा शेख, खोड़ा मकनपुर में किशन कुमार व बोली खारी, खोड़ा में चंद्रवीर चौधरी व मोनू शर्मा, अर्थला मोहन नगर में अवधेश सक्सेना व रवि गिरी, नंदग्राम में राजेश राय व ज्योति शर्मा, क्रासिंग रिपब्लिक में हरेंद्र व पुष्पा पांडेय, प्रताप विहार में प्रिया तोमर व अनिता विस्वास, विजयनगर में सतीश कुमार व सोनिया सिंह, शहर में राजीव गर्ग व राकेश गुप्ता और गांधीनगर में अश्वनी कुमार व आकाश पांडेय को क्रमश: संयोजक व सह संयोजक बनाया गया है।

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक बनाए गए

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक साक्षी नारंग ने बताया कि मुरादनगर देहात में बबली मास्टर, मुरादनगर शहर में अंशुल रस्तोगी, राजनगर में जुगल किशोर मदान, गोविंदपुरम में बोबी चौधरी, कविनगर में ललित शर्मा, भोपुरा मेें विनोद भाटी, शालीमार गार्डन में आरपी सिंह, लाजपतनगर में अंकित कुमार, ब्रज विहार में अवधेश कटियार, वसुंधरा में ममता तिवारी, इंदिरापुरम में अजय शर्मा, खोड़ा मकनपुर में विनोद तिवारी, खोड़ा में अमित पाल, अर्थला मोहननगर में कमल पाल, नंदग्राम में विकास त्यागी, क्रासिंग रिपब्लिक में कपिल शर्मा, प्रताप विहार में संतोष दुबे, विजयनगर में पवन शर्मा, शहर में रोहित अनेजा व गांधीनगर में जगमोहन को मंडल संयोजक बनाया गया है।

ओबीसी मोर्चा में आठ बने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य

उधर, महानगर के टीम के लिए भाजपा ने ओबीसी मोर्चा ने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भी चुने हैं। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य नरेंद्र कश्यप की ओर से जारी 75 सदस्यों की सूची में गाजियाबाद जिले के आठ वरिष्ठ नेताओं सुनील पांचाल, रोबिन सांगवान, ब्रज भूषण छावड़ा, विजय धामा, श्यामवीर सिंह गुर्जर, विपिन कसाना, हरेंद्र चौधरी व ओम प्रकाश कश्यप को शामिल किया गया है।

chat bot
आपका साथी