UP Zila Panchayat Chunav 2021: गाजियाबाद जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर चुनाव के लिए BJP-SP के प्रत्याशियों ने खरीदे पर्चे

UP Zila Panchayat Chunav 2021 गाजियाबाद जिला पंचायत अध्यक्ष पद चुनाव के लिए प्रत्याशियों ने पर्चे खरीदने शुरू कर दिए हैं। भाजपा प्रत्याशी ममता त्यागी और सपा-रालोद गठबंधन से घोषित प्रत्याशी नसीम बेगम ने पर्चे खरीद लिए हैं।

By Jp YadavEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 08:04 AM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 08:23 AM (IST)
UP Zila Panchayat Chunav 2021: गाजियाबाद जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर चुनाव के लिए BJP-SP के प्रत्याशियों ने खरीदे पर्चे
UP Zila Panchayat Chunav 2021: गाजियाबाद जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर चुनाव के लिए BJP-SP के प्रत्याशियों ने खरीदे पर्चे

गाजियाबाद [अभिषेक कुमार सिंह]। UP Zila Panchayat Chunav 2021: दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश में हो रहे जिला पंचायत चुनाव में सरगर्मी बढ़ गई है, क्योंकि अगले साल यूपी विधानसभा चुनाव 2022 भी होना है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी गोटियां सेट करने में जुट गए हैं। वहीं गाजियाबाद जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशियों ने पर्चे खरीदने शुरू कर दिए हैं। भाजपा प्रत्याशी ममता त्यागी और सपा-रालोद गठबंधन से घोषित प्रत्याशी नसीम बेगम ने पर्चे खरीद लिए हैं।

बता दें कि 26 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय कक्ष संख्या 102 में उम्मीदवार नामांकन कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा उसी दिन दोपहर तीन बजे के बाद कार्य समाप्ति तक होगी। 29 जून को जो उम्मीदवार चाहें, वे नाम वापस ले सकते हैं। इसके बाद विरोध की स्थिति बनी तो तीन जुलाई को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे के बीच मतदान होगा। दोपहर तीन बजे के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।

सपा-रालोद ने संयुक्त रूप खड़ा किया है प्रत्याशी

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए समाजवादी पार्टी ने बसपा से निष्कासित धौलाना विधायक की पत्नी नसीम बेगम चौधरी को प्रत्याशी घोषित किया है। रालोद ने सपा प्रत्याशी को समर्थन देने की घोषणा की है। दोनों दलों के पास तीन-तीन सीटें हैं। जबकि चुनाव में जीत के लिए कुल 14 सीटों में से आठ सीट होना जरूरी है। ऐसे में सपा की निगाहें मुख्य तौर पर बहुजन समाज पार्टी के जीते हुए पांच जिला पंचायत सदस्यों पर है। दूसरी तरफ बसपा ने अब तक चुनाव में अपने प्रत्याशी को नहीं उतारा है।

chat bot
आपका साथी