कंधे पर बस्ता टांगने की उम्र में अपराध के रजिस्टर में दर्ज हो गया किशोरी का नाम, जानें फिर क्या हुआ

उसकी कम उम्र में शादी हो गई और नशेड़ी पति की संगत में उसे नशे की लत लग गई। इस लत को पूरा करने के लिए उसने अपराध की दुनिया में कदम रख दिया। गिरफ्तारी हुई तो राजकीय संप्रेषण गृह गाजियाबाद में पहुंच गई।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Fri, 12 Feb 2021 02:49 PM (IST) Updated:Sat, 13 Feb 2021 09:57 AM (IST)
कंधे पर बस्ता टांगने की उम्र में अपराध के रजिस्टर में दर्ज हो गया किशोरी का नाम, जानें फिर क्या हुआ
कम उम्र में शादी हो गई और नशेड़ी पति की संगत में उसे नशे की लत लग गई।

अभिषेक सिंह, गाजियाबाद। जो उम्र कंधे पर बस्ता टांगकर कॉलेज जाने की थी, उसमें बरेली की एक किशोरी का नाम अपराध के रजिस्टर में दर्ज हो गया। उसकी कम उम्र में शादी हो गई और नशेड़ी पति की संगत में उसे नशे की लत लग गई। इस लत को पूरा करने के लिए उसने अपराध की दुनिया में कदम रख दिया। गिरफ्तारी हुई तो राजकीय संप्रेषण गृह, गाजियाबाद में पहुंच गई। 

यहां उसका जीवन संवारने और जरायम की दुनिया से दूर करने के लिए गाजियाबाद के अधिकारियों ने पहल की। नशे की लत छुड़वाने के लिए एम्स की गाजियाबाद स्थित शाखा राष्ट्रीय औषध व्यसन उपचार केंद्र का सहारा लिया गया। बृहस्पतिवार को कोर्ट के आदेश पर विवाहिता को उसके स्वजन के सुपुर्द किया गया है, लेकिन वे बेटी का उपचार कराने के लिए गाजियाबाद आते रहेंगे। 

ऐसे पहुंची राजकीय संप्रेक्षण गृह 

जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चंद्र ने बताया कि जानकारी करने पर पता चला कि किशोरी को शादी के बाद पति की संगत से नशे की लत लग गई। स्वजन ने उसके पति का उपचार करवाया। इसके बाद विवाहिता को इलाज कराने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं मानी। उसने पति को छोड़ दिया और नशे की लत पूरी करने के चोरी तक करने लगी। चोरी के आरोप में उसे बरेली पुलिस ने गिरफ्तार किया। विवाहिता को गत रविवार को कोर्ट के आदेश पर बरेली से गाजियाबाद लाया गया था। उसकी हालत देख उपचार कराने का निर्णय लिया गया। उपचार से सुधार दिखा है। वह खुद अब नशे की लत से छुटकारा चाहती है।

गिरफ्तारी के बाद राजकीय संप्रेक्षण गृह भेजा गया 

नशे की लत के कारण किशोरी अपराध के रास्ते पर पहुंच गई थी। उसे सही रास्ते पर वापस लाने का प्रयास किया गया है। राजकीय संप्रेक्षण गृह से वह चली गई है। उपचार पूरा होने तक गाजियाबाद आती रहेगी। उसकी पूरी मदद की जाएगी। 

-विकास चंद्र, जिला प्रोबेशन अधिकारी 

chat bot
आपका साथी