दिल्ली से सटे गाजियाबाद में पार्टी में फायरिंग, गोली लगने से अकाउंटेंट की मौत

थाना क्षेत्र स्थित लाजपत नगर में मंगलवार रात एक पार्टी में गोली लगने से अकाउंटेंट की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गोली लगने के कारणों का अब तक पता नहीं लगा है।

By Jp YadavEdited By: Publish:Wed, 07 Jul 2021 11:36 AM (IST) Updated:Wed, 07 Jul 2021 11:36 AM (IST)
दिल्ली से सटे गाजियाबाद में पार्टी में फायरिंग, गोली लगने से अकाउंटेंट की मौत
दिल्ली से सटे गाजियाबाद में पार्टी में फायरिंग, गोली लगने से अकाउंटेंट की मौत

गाजियाबाद [अवनीश मिश्र]। राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक अकाउंटेंड की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं, परिवार की शिकायत पर दर्जनभर लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। जागरण संवाददाता से मिली जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र स्थित लाजपत नगर में मंगलवार रात एक पार्टी में गोली लगने से अकाउंटेंट की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गोली लगने के कारणों का अब तक पता नहीं लगा है। उधर, जान गंवाने वाले के परिवार की ओर से मिली शिकायत के आधार पर हिमांशु शर्मा, हरिओम त्यागी, अभिषेक त्यागी, ठाकुर विक्की सिंह के अलावा आधा दर्जन लोगों पर एफआइआर दर्ज हो गई है।

लाजपतनगर में 25 वर्षीय सूरज परिवार के साथ रहते थे। वह दिल्ली के एक फर्म में अकाउंटेंट थे। उनके ममेरे भाई ने बताया कि मंगलवार रात में सूरज पड़ोस में रहने वाले एक युवक की शादी के पूर्व की पार्टी में शिरकत करने गए थे। रात करीब दो बजे साहिबाबाद की पुलिस उसके स्वजन को थाने ले गई, जहां बताया कि सूरज की गोली लगने से मौत हो गई है। यह सुनकर स्वजन के होश उड़ गए। उन्होंने सूरज की हत्या की आशंका जताई।

पूरे मामले को लेकर साहिबाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र चौबे का कहना है कि मंगलवार रात करीब 1:30 बजे एक निजी अस्पताल से मेमो आने पर घटना की जानकारी हुई थी। अब तक मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहकीकात की जा रही है। अब तक की जांच में आया है कि सूरज एक पार्टी में गया था। वहीं पर उसे गोली लगी है। मामले की जांच करके उचित कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी