टीकाकरण केंद्र का लिया जायजा, टूटे कोरोना के नियम

जासं साहिबाबाद भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह न

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 09:12 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 09:12 PM (IST)
टीकाकरण केंद्र का लिया जायजा, टूटे कोरोना के नियम
टीकाकरण केंद्र का लिया जायजा, टूटे कोरोना के नियम

जासं, साहिबाबाद : भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कैलास मानसरोवर भवन में चल रहे टीकाकारण केंद्र का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने टीका लगा रहे स्वास्थ्यकर्मियों से बातचीत की। उन्हें धन्यवाद दिया। यहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष का फूल-माला से भव्य स्वागत किया।

----- देशभक्ति के रंग में रंगे भाजपा कार्यकर्ता: प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आइटीएस कालेज में मंच पर आते ही भारत माता की जय के नारे लगवाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 300 से अधिक कोरोना जांच की लैब है और 500 से अधिक आक्सीजन प्लांट स्वीकृत किए गए हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ से भारत के प्रधान सेवक को सम्मान मिला है। सौ करोड़ नागरिकों को टीका लगाना, देश में टीके का उत्पादन करना और दुनिया के 100 मित्र देशों को टीका उपलब्ध कराने का काम भारत कर रहा है। देश की जय-जयकार होनी चाहिए। उन्होंने लोगों के हाथ उठवाकर भारत माता की जय के नारे लगवाए। इससे सभी लोग देशभक्ति के रंग में रंग गए।

---- 12 लोगों के मोबाइल चोरी पुलिस ने कार्यक्रम में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था होने का दावा किया था लेकिन पुलिस की मौजूदगी में 12 लोगों के मोबाइल चोरी हो गए। कार्यक्रम में आए लोगों ने मोबाइल चोरी की शिकायत संबंधित थाने में की है। अब बड़ा सवाल ये है कि पुलिस की कड़ी चेकिग के बाद मोबाइल चोर कार्यक्रम में कैसे घुस गए? पुलिस एक भी मोबाइल चोर को नहीं पकड़ सकी है।

----- टूटे कोरोना के नियम

प्रधानमंत्री लोगों से मास्क लगाने और शारीरिक दूरी का पालन करने का आह्वान कर चुके हैं। कोरोना को हराने के लिए 100 करोड़ लोगों को टीका लगाने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम हुआ लेकिन इसी कार्यक्रम में कोरोना नियमों का लोगों ने पालन नहीं किया। बड़ी संख्या में लोग मास्क लगाए बिना कार्यक्रम में पहुंच। प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का स्वागत करने के लिए कार्यकर्ताओं ने शारीरिक दूरी का नियम तोड़ दिया।

chat bot
आपका साथी