19 जिलों के भाजपाइयों को आज चुनावी डोज देंगे नड्डा

आशुतोष अग्निहोत्री गाजियाबाद आगामी विधानसभा चुनाव में 350 सीटों को जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही भारतीय जनता पार्टी की चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज गाजियाबाद आ रहे हैं। नड्डा मोहन नगर स्थित आइटीएस कालेज में कोरोना योद्धाओं के सम्मान से इसकी शुरुआत करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 08:06 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 08:06 PM (IST)
19 जिलों के भाजपाइयों को आज चुनावी डोज देंगे नड्डा
19 जिलों के भाजपाइयों को आज चुनावी डोज देंगे नड्डा

आशुतोष अग्निहोत्री, गाजियाबाद : आगामी विधानसभा चुनाव में 350 सीटों को जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही भारतीय जनता पार्टी की चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज गाजियाबाद आ रहे हैं। नड्डा मोहन नगर स्थित आइटीएस कालेज में कोरोना योद्धाओं के सम्मान से इसकी शुरुआत करेंगे। वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 19 जिलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर न केवल चुनावी प्रबंधन पर चर्चा करेंगे, बल्कि पदाधिकारियों को जीत का मंत्र भी देंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और संगठन मंत्री सुनील बंसल की उपस्थिति में होने वाली इस बैठक को भाजपा के मिशन 2022 का आगाज माना जा रहा है। बूथ प्रबंधन से जीतेंगे चुनाव : भाजपा ने इस बार चुनाव जीतने के लिए बूथ प्रबंधन का मंत्र दिया है। राष्ट्रीय नेताओं से लेकर मंडल स्तर तक के पदाधिकारियों को बूथ प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हर पदाधिकारी को बूथ स्तर पर पन्ना प्रमुख बनाया गया है। केवल गाजियाबाद में ही 1027 बूथ पर अब तक 20,800 पन्ना प्रमुख बनाए जा चुके हैं। बूथ स्तर पर तैयारी कैसी और किस स्तर पर चल रही हैं इसी को परखने के लिए नड्डा गाजियाबाद आ रहे हैं। भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल के अनुसार बैठक में मुरादाबाद, सहारनपुर और मेरठ कमिश्नरी के 19 संगठनात्मक जिलों की समीक्षा होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, संगठन मंत्री सुनील बंसल, उत्तर प्रदेश के सह चुनाव प्रभारी कैप्टन अभिमन्यु, सह संगठन प्रभारी कर्मवीर सिंह और जेपीएस राठौर पार्टी सहित सभी जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, जिला प्रभारी, और क्षेत्रीय कार्यसमिति के सदस्य बैठक में मौजूद रहेंगे। बाक्स..

इन मुद्दों पर होगी चर्चा

-मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा होगी।

-सदस्यता अभियान की लांचिग गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा प्रस्तावित हैं, उसकी तैयारियों को लेकर भी होगी चर्चा।

-नवंबर में प्रस्तावित पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा।

-बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा।

-सामाजिक समरसता के तहत चल रहे सम्मेलनों की तैयारियों की समीक्षा।

chat bot
आपका साथी