मंदिर भूमि पूजन के दिन राममय हुआ मुरादनगर क्षेत्र

संवाद सहयोगी मुरादनगर प्रत्येक व्यक्ति की जीवन यात्रा में एक ऐसा दिन आता है जो कि उसके मन-

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 09:21 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 09:21 PM (IST)
मंदिर भूमि पूजन के दिन राममय हुआ मुरादनगर क्षेत्र
मंदिर भूमि पूजन के दिन राममय हुआ मुरादनगर क्षेत्र

संवाद सहयोगी, मुरादनगर : प्रत्येक व्यक्ति की जीवन यात्रा में एक ऐसा दिन आता है जो कि उसके मन- मस्तिष्क पर हमेशा के लिए छप जाता है। जिसको वह याद के तौर पर सहेजकर रखते है और बडे़ चाव के साथ अपने आने वाली पीड़ियों को सुनाते हैं कि उस यादगार दिन वह भी मौजूद थे। बुधवार 5 अगस्त 2020 का दिन भी ऐसा यादगार रहा जब देश के करोड़ों लोगों के आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का उनकी जन्मभूमि पर एक भव्य मंदिर बनने के लिए भूमि पूजन संपन्न हुआ। लोगों को आशा है कि वर्षों तक तिरपाल में बिताने के बाद जल्द ही भव्य मंदिर में विराजमान दिखेंगे। पूरे देश के साथ मुरादनगर क्षेत्र भी बुधवार को रामरंग की मस्ती से सराबोर दिखाई दिया। सुबह घर से लोगों ने टीवी में भूमि पूजन के ²श्यों को देखा। इस खुशी में लोगों ने एक दूसरों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। इसके अलावा नगर में अनेक स्थानों पर धाíमक अनुष्ठानों का भी आयोजन किया गया। चेयरमैन विकास तेवतिया व उनके सहयोगियों ने नगर के वंदना एंक्लेव में भगवान राम के मंदिर का शिलान्यास किया। चेयरमैन ने राम नाम लिखित एक ईट मंदिर की नींव में रखी। चेयरमैन ने बताया कि अयोध्या के रामलला के साथ ही नगर में भी मंदिर का शिलान्यास होना अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण है। नगर का मंदिर भी रामभक्तों के लिए एक उपहार के समान होगा। शिलान्यास के पश्चात चेयरमैन चुंगी नंबर तीन पर स्थित रामलीला मैदान में एक हवन पूजा का में भी शामिल हुए। इसके अलावा हिदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष आयुष त्यागी ने अपने कार्यालय पर एक विशाल हवन का आयोजन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में वाहिनी के सदस्यों ने हवन में आहूति अíपत की। वहीं शाम को सभी ने अपने घरों में दीपक जलाकर भगवान राम के घर आगमन की खुशी मनाई।

chat bot
आपका साथी