कूड़ा डालने पहुंची गाड़ियों को लौटाया, हुई पंचायत

जासं गाजियाबाद नगर निगम द्वारा शहर का कूड़ा मकरेड़ा-महमूदाबाद पाइपलाइन मार्ग के पास डंप करने की योजना सफल नहीं हो सकी है। बुधवार को नगर निगम की गाड़ियां यहां पर कूड़ा डालने पहुंचीं तो किसानों ने जोरदार विरोध किया। करीब दो घंटे तक गाड़ियां खड़ी रहीं। अंत में बगैर कूड़ा डंप किए वापस लौट आईं। ऐसे में 29वें दिन भी सड़कों से कूड़ा नहीं उठा। गंदगी से लोगों को परेशानी हो रही है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 07:27 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 07:27 PM (IST)
कूड़ा डालने पहुंची गाड़ियों को लौटाया, हुई पंचायत
कूड़ा डालने पहुंची गाड़ियों को लौटाया, हुई पंचायत

जासं, गाजियाबाद: नगर निगम द्वारा शहर का कूड़ा मकरेड़ा-महमूदाबाद पाइपलाइन मार्ग के पास डंप करने की योजना सफल नहीं हो सकी है। बुधवार को नगर निगम की गाड़ियां यहां पर कूड़ा डालने पहुंचीं तो किसानों ने जोरदार विरोध किया। करीब दो घंटे तक गाड़ियां खड़ी रहीं। अंत में बगैर कूड़ा डंप किए वापस लौट आईं। ऐसे में 29वें दिन भी सड़कों से कूड़ा नहीं उठा। गंदगी से लोगों को परेशानी हो रही है। कोई किसान जमीन देने को तैयार नहीं: मकरेड़ा महमूदाबाद में कूड़ा डालने के लिए नगर निगम ने तीन किसानों से जमीन का अनुबंध किया था। ग्रामीणों के विरोध के बाद अब कोई किसान नगर निगम को कूड़ा डंप करने के लिए अपनी जमीन देने के लिए तैयार नहीं है। अनुबंध खत्म करने के लिए भी किसानों ने कहा है। ग्रामीणों ने ऐलान किया है कि अगर किसानों के इन्कार के बावजूद उनकी जमीन पर कूड़ा डाला गया तो आंदोलन होगा। मकरेड़ा गांव में हुई पंचायत: नगर निगम द्वारा मकरेड़ा महमूदाबाद पाइपलाइन मार्ग के पास डंपिग ग्राउंड बनाने के विरोध में बुधवार दोपहर मकरेड़ा गांव में पंचायत हुई। इसमें किसानों ने कहा कि मनमानी कर नगर निगम ने किसानों की जमीन पर खोदाई करवा दी है। इसके विरोध में जिला प्रशासन से शिकायत की जाएगी। इस दौरान धनपाल सिंह, सलेक चंद और कृष्णदेव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 28 सितंबर से ही झेल रहे परेशानी: राजनगर एक्सटेंशन में मिग्सन सोसायटी के पास बने डंपिग ग्राउंड को 28 सितंबर को बंद किया गया था। इसके बाद शहर में कूड़ा डंप करने के लिए नगर निगम को जमीन नहीं मिल रही है। जहां भी जमीन मिलती है, वहां कूड़ा डालने की जानकारी पर आसपास के लोग विरोध कर देते हैं। लोगों का कहना है कि कूड़ा निस्तारण के लिए गालंद में जगह अधिगृहीत की गई है, इसलिए वहां कूड़ा डंप किया जाए। गालंद में विधायक असलम चौधरी और आसपास के गांव के लोग विरोध कर रहे हैं। इससे समस्या बरकरार है। सड़कों पर कूड़े का ढेर लग रहा है और लोगों को परेशानी हो रही है।

बयान किसानों द्वारा विरोध करने से कूड़ा निस्तारण में परेशानी हो रही है। समस्या के समाधान के लिए प्रयास हो रहा है। दीवाली से पहले ही समस्या का स्थायी समाधान कर लिया जाएगा।

- डा.मिथिलेश कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी।

chat bot
आपका साथी