छठ पर्व को लेकर नगर निगम ने शुरू की तैयारियां

जासं गाजियाबाद छठ पर्व को लेकर नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहर में हरन

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 06:58 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 06:58 PM (IST)
छठ पर्व को लेकर नगर निगम ने शुरू की तैयारियां
छठ पर्व को लेकर नगर निगम ने शुरू की तैयारियां

जासं, गाजियाबाद: छठ पर्व को लेकर नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहर में हरनंदी नदी घाट सहित सभी 56 घाटों पर बेहतर व्यवस्थाएं की जाएंगी। इस क्रम में सोमवार को नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने पुरबिया जन कल्याण परिषद के पदाधिकारियों से मुलाकात की।

पुरबिया जन कल्याण परिषद की अध्यक्ष रीता सिंह ने कहा कि गाजियाबाद नगर निगम द्वारा प्रत्येक वर्ष समस्त घाटों पर साफ सफाई, प्रकाश और जल छिड़काव की व्यवस्था की जाती है। इस साल भी व्यवस्थाएं दुरुस्त हों, इसके लिए नगर आयुक्त को पत्र सौंपा गया है। नगर आयुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को घाटों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही उनके सुंदरीकरण के भी निर्देश दिए हैं। हरनंदी नदी घाट पर सफाई का कार्य शुरू करवा दिया गया है। यहां पर पिछले साल की तरह लाइटें भी लगाई जाएंगी। रात में घाट पर श्रद्धालुओं के रुकने के लिए भी व्यवस्था होगी।

chat bot
आपका साथी