तीन कालोनियों के नाले ओवरफ्लो, सड़क पर बह रहा पानी

जासं गाजियाबाद जल निकासी की व्यवस्था ठीक न होने के कारण तीन कालोनियों में गंदा पानी सड़क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 05:40 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 05:40 PM (IST)
तीन कालोनियों के नाले ओवरफ्लो, सड़क पर बह रहा पानी
तीन कालोनियों के नाले ओवरफ्लो, सड़क पर बह रहा पानी

जासं, गाजियाबाद : जल निकासी की व्यवस्था ठीक न होने के कारण तीन कालोनियों में गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। कई घरों के गिरने का खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय निवासियों ने मामले की शिकायत नगर निगम के अधिकारियों से की है। समस्या का समाधान नहीं होने पर वार्ड नंबर 11 के पार्षद ने नगर निगम दफ्तर के बाहर धरने की चेतावनी दी है।

सिहानी और सद्दीक नगर से नाला संगम विहार कालोनी की तरफ जा रहा है। यह नाला कृष्णा कुंज कालोनी के पास से पक्का नहीं बनाया गया है। यहां से आगे जल निकासी की व्यवस्था नहीं है। नाले में सिहानी और सद्दीक नगर के घरों का पानी आता है। संगम विहार, बंबा कालोनी, सांई एंक्लेव में पानी भर गया है। कई घरों में भीतर घुस गया है। मकानों में दरारें आ गई हैं। कई परिवार मकान का ताला लगाकर चले गए हैं। सड़क पर पानी भरा होने के कारण बच्चे घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। वाहनों को निकालने में परेशानी हो रही है। गंदे पानी में मच्छर पनप रहे हैं। बीमारी का खतरा गंदे पानी के कारण काफी संख्या में लोग बीमार हो चुके हैं। बच्चे और बुजुर्ग ज्यादा बीमार हो रहे हैं। लोग कई बार पार्षद और नगर निगम में शिकायत कर चुके हैं। पार्षद भी इस मामले को बोर्ड बैठक में उठा चुके हैं। मगर आज तक नाले का निर्माण नहीं कराया गया है।

-----

मैं लगातार नाला बनवाने के लिए नगर निगम में गुहार लगा रहा हूं। मगर निगम के अफसर हमारे वार्ड के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। यदि जल्द ही जल निकास की व्यवस्था ठीक नहीं की गई तो मैं लोगों के साथ धरने पर बैठ जाउंगा।

विनोद कुमार, पार्षद जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। टीम को मौके पर भेजकर समस्या को दिखवाया जाएगा।

डॉ. मिथिलेश कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी

chat bot
आपका साथी