नगर निगम ने नहीं की मूर्ति विसर्जन की व्यवस्था, हरनंदी और हुई दूषित

जागरण संवाददाता साहिबाबाद इस बार नगर निगम की ओर से अस्थायी विसर्जन स्थल नहीं बनाया गया। इसके चलते सैकड़ों लोगों को हरनंदी नदी में रविवार को अनंत चतुर्दशी पर भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन करना पड़ा। इससे पहले से प्रदूषित हरनंदी नदी में और गंदगी फैल गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 10:02 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 10:02 PM (IST)
नगर निगम ने नहीं की मूर्ति विसर्जन की व्यवस्था, हरनंदी और हुई दूषित
नगर निगम ने नहीं की मूर्ति विसर्जन की व्यवस्था, हरनंदी और हुई दूषित

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : इस बार नगर निगम की ओर से अस्थायी विसर्जन स्थल नहीं बनाया गया। इसके चलते सैकड़ों लोगों को हरनंदी नदी में रविवार को अनंत चतुर्दशी पर भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन करना पड़ा। इससे पहले से प्रदूषित हरनंदी नदी में और गंदगी फैल गई। शोभायात्रा में उड़े रंग गुलाल: भद्रपद माह के चतुर्थी को गणेश उत्सव शुरू हुआ। इस दिन लोगों ने अपने-अपने घरों में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की। मंदिरों व सोसायटियों में सामूहिक रूप से मूर्ति स्थापित की गई। इस दौरान लोगों ने भगवान गणेश की पूजा की। पूरा शहर भगवान गणेश की भक्ति में डूबा रहा। रविवार को अनंत चतुर्दशी के दिन लोगों ने भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा की। इसके बाद शोभायात्रा निकाल रंग-गुलाल उड़ाते हुए नृत्य किया। इसके बाद भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया। नगर निगम ने नहीं कराई सफाई : नदियों में मूर्ति विसर्जन पर रोक है। इस कारण नगर निगम की ओर से अर्थला झील के पास हर साल अस्थायी विसर्जन स्थल बनाया जाता था। इस बार नगर निगम की ओर से विसर्जन स्थल नहीं बनाया गया। इस बार अस्थायी विसर्जन स्थल में जलकुंभी तक नहीं हटाई गई। ऐसे में लोगों ने मजबूरी में हरनंदी नदी में मूर्ति विसर्जन किया। जीटी रोड पर लगा जाम : शोभायात्रा के दौरान लोग नृत्य करते हुए विसर्जन स्थल पहुंचे। इससे हरनंदी नदी के पास जीटी रोड पर दिनभर जाम लगता रहा। वहीं हिडन बैराज और हिडन नगर रोड पर भी विसर्जन के चलते यातायात प्रभावित हुआ। वर्जन.. कोविड की वजह से पहले से अस्थाई विसर्जन स्थल नहीं बनाया गया। रविवार को भीड़ बढ़ने पर नगर निगम की टीम भेजकर अस्थायी विसर्जन स्थल पर सफाई कराई और लोगों से यहीं पर विसर्जन करने की अपील भी की गई।

-प्रमोद कुमार, अपर नगर आयुक्त।

chat bot
आपका साथी