जिद के आंदोलन के लिए प्यार का फूल

जागरण संवाददाता साहिबाबाद कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली का रास्ता रोककर यूपी ग

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 08:17 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 08:17 PM (IST)
जिद के आंदोलन के लिए प्यार का फूल
जिद के आंदोलन के लिए प्यार का फूल

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली का रास्ता रोककर यूपी गेट पर प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ जिले भर के लोगों का आक्रोश रविवार को सड़क पर दिखाई देगा। रविवार सुबह 11 बजे जिले की 100 से अधिक सोसायटी के 500 से ज्यादा लोग प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मार्च निकालेंगे। मार्च में शामिल महिलाएं और बच्चे प्रदर्शनकारियों को पुष्पगुच्छ देकर रास्ता खोलने की मांग करेंगे।

कानून वापस होने के बाद रास्ता नहीं खोलने पर लोगों में गुस्सा : फेडरेशन आफ एओए गाजियाबाद के पदाधिकारियों ने ट्वीट कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस मार्च में जुड़ने की अपील की है। पदाधिकारियों का कहना है कि प्रधानमंत्री ने कानून वापस कर दिए हैं। इसके बाद भी प्रदर्शनकारी रास्ता छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। प्रदर्शनकारी अब केवल राजनीति के लिए रास्ता रोककर बैठे हुए हैं। दिल्ली में पढ़ाई कर रहे बच्चों को रोज आने-जाने में परेशानी होती है। पुलिस हुई सतर्क : फेडरेशन द्वारा मार्च करने की घोषणा के बाद पुलिस सतर्क हो गई। ऐसे में पुलिस को डर है कहीं यूपी गेट पर सोसायटी के लोगों और प्रदर्शनकारियों में टकराव की स्थिति न बन जाए। फेडरेशन ने मार्च के संबंध में पुलिस को सूचना दे दी है। मार्च के दौरान पुलिस तैनात रहेगी। फेडरेशन के पदाधिकारियों का कहना है कि सड़क पर एक तरफ दो पंक्तियों में मार्च किया जाएगा। लोग प्रदर्शनकारियों के ज्यादा नजदीक नहीं जाएंगे। यह मार्च आम्रपाली के गेट से शुरू हो होकर एनएच नौ से होता हुआ यूपी गेट पर खत्म होगा। व्यापार मंडल ने की मांग : इंदिरापुरम व्यापार मंडल ने प्रदर्शनकारियों को हटाने की मांग की है। पदाधिकारियों ने कहा है कि जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का निर्णय ले लिया है तो प्रदर्शन क्यों चल रहा है। प्रदर्शन की वजह से लाखों लोग परेशान हो रहे हैं। आसपास का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। दो लाख वाहन चालक परेशान : यूपी गेट पर 28 नवंबर 2020 से प्रदर्शन चल रहा है। प्रदर्शनकारियों का यहां दिल्ली जाने वाले सभी रास्तों पर कब्जा है। इसकी वजह से यहां से हर दिन गुजरने वाले करीब दो लाख वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है। उन्हें काफी चक्कर लगाना पड़ रहा है। इससे उनका ईंधन व समय बर्बाद हो रहा है। रविवार सुबह 11 बजे 100 से ज्यादा सोसायटी के लोग प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मार्च निकालेंगे। मार्च में 500 से ज्यादा लोग हिस्सा लेंगे।

- आलोक कुमार, संरक्षक, फेडरेशन आफ एओए रास्ता रोकने की वजह हर माह बहुत नुकसान हो रहा है। अब तो कानून वापस हो गए हैं, प्रदर्शनकारियों को रास्ता छोड़ देना चाहिए। - दीपक कुमार, अध्यक्ष आम्रपाली विलेज एओए इंदिरापुरम

chat bot
आपका साथी