13 साल बाद 15 दिन पहले गाजियाबाद में मानसून की दस्तक

जासं गाजियाबाद गर्मी की मार झेल रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। पश्चिमी विक्षोभ के दिल्ली

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 09:21 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 09:21 PM (IST)
13 साल बाद 15 दिन पहले गाजियाबाद में मानसून की दस्तक
13 साल बाद 15 दिन पहले गाजियाबाद में मानसून की दस्तक

जासं, गाजियाबाद :

गर्मी की मार झेल रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। पश्चिमी विक्षोभ के दिल्ली एनसीआर में सक्रिय होने पर बादलों के बरसने का इंतजार खत्म हो गया है। जिले में 13 साल बाद 15 दिन पहले मानसून सोमवार को दस्तक देगा। हल्की व बौछार के साथ बारिश होने के अनुमान है। बारिश होने पर इस बार धान की फसल की रिकार्ड पैदावार की उम्मीद है।

रविवार को सुबह से ही तेज धूप थी। लेकिन ठंडी हवा चलने के कारण गर्मी कुछ कम थी। शाम को हल्के बादल छाए रहे। रविवार को अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस साल जून में हर बार की तरह ज्यादा गर्मी महसूस नहीं हुई। कुछ दिन पहले अरब सागर से तूफान आ गया था। उस दौरान भी गाजियाबाद में भारी बारिश हुई थी। अब मानसून भी 15 दिन पहले आने का अनुमान है। मौसम की मेहरबानी रही तो सोमवार को बारिश होने पर गर्मी से राहत मिल जाएगी। कृषि विज्ञानी डीके सचान ने बताया कि बादल और हवाओं के चलने से रविवार को तेज धूप और गर्मी का ज्यादा असर नहीं रहा। अगले एक सप्ताह तक बारिश होने का अनुमान है। सोमवार को अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बारिश कम होने पर धान की फसल की कम पैदावार होती है। लेकिन इस बार बारिश अच्छी होने पर धान की फसल की पैदावार में इजाफा होने का अनुमान है।

chat bot
आपका साथी