चंचल चौधरी को विधायक ने किया सम्मानित

जागरण संवाददातामोदीनगर भूड़बराल में मां बेटी के हत्योपितों के खिलाफ आवाज उठाकर उन्ह

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 Aug 2020 07:28 PM (IST) Updated:Sat, 01 Aug 2020 07:28 PM (IST)
चंचल चौधरी को विधायक ने किया सम्मानित
चंचल चौधरी को विधायक ने किया सम्मानित

जागरण संवाददाता,मोदीनगर:

भूड़बराल में मां बेटी के हत्योपितों के खिलाफ आवाज उठाकर उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाने वाली चंचल चौधरी को अब विधायक ने सम्मानित किया है। विधायक ने चंचल के घर पहुंचकर उनसे पूरी घटना की जानकारी ली और उनके साहस की सराहना की।

ज्ञात हो कि गोविदपुरी की सुदामापुरी कॉलोनी निवासी प्रिया ने मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के भूड़बराल में हुई प्रिया चौधरी व उसकी बेटी की हत्या कर उनके शवों को अपने मकान में दबाने के मामले में आवाज उठाने की हिम्मत दिखाई थी। प्रिया चंचल की सहेली थी और दोनों ने ब्यूटी पार्लर का काफी समय तक काम किया था। शुरू में उनकी पुलिस भी मदद नहीं कर रही थी। लेकिन जब मामला उच्चाधिकारियों की जानकारी आया तो पुलिस हरकत में आई और आरोपितों का कृत्य सबके सामने आया। विधायक डॉ. मंजू शिवाच शनिवार को चंचल चौधरी के सुदामापुरी कॉलोनी स्थित घर पर पहुंची और उन्होंने चंचल की बहादुरी की सराहना करते हुए उनको शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। विधायक ने चंचल की भविष्य में हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। वहीं, सुभाष सांगवान विनोद, ऋषिराज, नीरज तेवतिया लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी