मिशाल : अंतिम यात्रा में मुस्लिम समाज ने दिया हिदू महिला को कंधा

संवाद सहयोगी मोदीनगर धर्म की राजनीति करने वालों के लिए मोदीनगर के लोग नजीर बने हैं। हि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 07:14 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 07:14 PM (IST)
मिशाल : अंतिम यात्रा में मुस्लिम समाज ने दिया हिदू महिला को कंधा
मिशाल : अंतिम यात्रा में मुस्लिम समाज ने दिया हिदू महिला को कंधा

संवाद सहयोगी, मोदीनगर :

धर्म की राजनीति करने वालों के लिए मोदीनगर के लोग नजीर बने हैं। हिंदू महिला के शव को कंधा देने के लिए जब अपने नहीं आए तो कुछ मुस्लिम ने इस कर्म को निभाकर मानव धर्म की मिशाल पेश की है। दरअसल, मोदीनगर के गांव बेगमाबाद स्थित पीपल वाले मोहल्ले में शनिवार सुबह एक हिदू महिला की मौत हो गई। लेकिन, उनके शव को कंधा देने कोई नहीं आया। फिर, पड़ोस में रहने वाले मुस्लिम समाज के लोगों ने पति के साथ मिलकर महिला का अंतिम संस्कार कराया।

गांव बेगमाबाद निवासी अशोक कंसल दुकान चलाते हैं। उनकी पत्नी ममता पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। निजी चिकित्सक के यहां उनका उपचार चल रहा था। इस बीच शनिवार सुबह ममता की मौत हो गई। पति ने स्वजन व रिश्तेदारी में ममता की मौत की सूचना दी। लेकिन, कोई उनके घर नहीं आया। अब अकेला पति कैसे शव का अंतिम संस्कार कराता। वह काफी परेशान हुए। इसकी जानकारी जब पड़ोस में रहने वाले मुस्लिम समाज के लोगों को लगी, तो खलील, अशफाक, आबिद, आकिल, सोनू, नवाब आदि लोग उनके घर पहुंचे। अंतिम संस्कार की सामग्री का उन्होंने इंतजाम कराया। इतना ही नहीं, अर्थी बनवाने में भी सहयोग किया। बाद में महिला के शव को कंधा देकर श्मशान तक पहुंचाया। अंतिम संस्कार में भी उन्होंने सहयोग किया। जिस किसी ने यह सुना, देखा, उसी ने उनकी सराहना की।

---------

इंटरनेट मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल - हिदू महिला के शव को मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा कंधा देने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया है। पूरे दिन लोगों ने इसे शेयर किया। मानवता की मिशाल पेश करती इस वीडियो की लोगों ने खूब सराहना की है।

chat bot
आपका साथी