किशोरी की हत्या कर शव तेजाब से जलाया, नहीं हुई पहचान, साक्ष्य तलाश रही है पुलिस

किशोरी का शव अजनारा इंटेग्रिटी सोसायटी के पास वाली सर्विस रोड के किनारे पड़ा था। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव के आसपास कोई भी साक्ष्य नहीं मिले हैं।

By Edited By: Publish:Wed, 26 Sep 2018 06:38 PM (IST) Updated:Wed, 26 Sep 2018 07:07 PM (IST)
किशोरी की हत्या कर शव तेजाब से जलाया, नहीं हुई पहचान, साक्ष्य तलाश रही है पुलिस
किशोरी की हत्या कर शव तेजाब से जलाया, नहीं हुई पहचान, साक्ष्य तलाश रही है पुलिस

गाजियाबाद (जेएनएन)। सिहानी गेट थाना इलाके के राजनगर एक्सटेंशन में बुधवार सुबह एक किशोरी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव की पहचान छिपाने के लिए उस पर तेजाब डाला गया था। पुलिस ने शव का पंचनामा भर मोर्चरी में रखवा दिया है। 

नहीं हो सकी है पहचान 
सीओ द्वितीय आतिश कुमार सिंह और सिहानी गेट थाना प्रभारी संजय पांडे मौके पर पहुंचे और जांच की। सीओ द्वितीय का कहना है कि शव अजनारा इंटेग्रिटी सोसायटी के पास वाली सर्विस रोड के किनारे पड़ा था। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव के आसपास कोई भी साक्ष्य नहीं मिले हैं। आशंका है कि हत्या के बाद शव को यहां लाकर कोई ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया गया। इसके चलते शव 70 फीसद तक जल गया है।

चेहरे पर भी डाला गया तेजाब 
मृतक की उम्र 17 साल के आसपास है। किशोरी की पहचान न हो सके इसलिए चेहरे पर भी तेजाब डाला गया है। सिहानी गेट थाना प्रभारी ने बताया कि तीन दिन बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा। घटनास्थल के आसपास दो सोसायटी हैं, जिनके सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी