कंटेनमेंट जोन के लिए प्रशासन का माइक्रो लेवल एक्शन प्लान

कंटेनमेंट जोनों में रिकवरी रेट भी बढ़ा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Jul 2020 08:24 PM (IST) Updated:Thu, 16 Jul 2020 08:24 PM (IST)
कंटेनमेंट जोन के लिए प्रशासन का माइक्रो लेवल एक्शन प्लान
कंटेनमेंट जोन के लिए प्रशासन का माइक्रो लेवल एक्शन प्लान

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : कंटेनमेंट जोन के लिए प्रशासन द्वारा माइक्रो लेवल एक्शन प्लान तैयार किया गया है। इसके तहत कंटेनमेंट जोन में प्रशासन विशेष ध्यान देर रहा है और स्वास्थ्य विभाग की टीमों के साथ मिलकर लगातार निगरानी की जा रही है। इसके तहत ऐसे कंटेनमेंट जोन जहां कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या पांच से अधिक है, उसको हाई फोकस एरिया में रखा गया है और यहां सैंपलिंग तेज कर दी गई है। इसके अलावा कम मरीजों वाले कंटेनमेंट जोन में भी प्रशासन माइक्रो लेवल पर जाकर निगरानी करा रहा है। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय का कहना है कि इसका फायदा मिला है। जिले के कंटेनमेंट जोन में मरीजों की रिकवरी का आंकड़ा 61 फीसद पहुंच गया।

जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में जिले में 362 कंटेनमेंट जोन हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के साथ 173 ऐसे कंटेनमेंट जोन को हाई फोकस एरिया में रखा गया है, जहां पॉजिटिव केसों की संख्या पांच से अधिक है। 189 कंटेनमेंट जोन ऐसे हैं जहां एक पॉजिटिव केस है। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी कंटेनमेंट जोनों में अब तक कुल 45425 लोगों की सैंपलिग हुई है, इनमें से 1090 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसका फीसद 2.399 है। पॉजिटिव केसों में वर्तमान में 470 मरीज अस्पतालों में भर्ती है और बाकी 620 मरीज अस्पतालों से स्वस्थ्य होकर वापस अपने घर जा चुके हैं। कंटेनमेंट जोन में सर्विलांस टीमों ने घर-घर जाकर 12,26,251 घरों से 38,38,594 लोगों का सर्वे किया, जिनमें से 1639 लक्ष्ण वाले लोगों को चिह्नित किया गया। इन लोगों में से 51 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

chat bot
आपका साथी