एक घंटे बरसे मेघ, सड़कें हुईं जलमग्न

फोटे एसबीडी 5 व 14 जागरण संवाददाता साहिबाबाद जिले के अलग-अलग हिस्सों में मंगलवार सुबह

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 08:24 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 08:24 PM (IST)
एक घंटे बरसे मेघ, सड़कें हुईं जलमग्न
एक घंटे बरसे मेघ, सड़कें हुईं जलमग्न

फोटे : एसबीडी 5 व 14

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : जिले के अलग-अलग हिस्सों में मंगलवार सुबह हुई बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। दिन भर बूंदाबांदी होती रही। एक घंटे हुई बारिश से कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गईं। खोड़ा में सड़कों पर एक-एक फुट पानी जमा हो गया। बारिश के कारण कई स्थानों पर जाम की स्थिति बन गई। जलभराव होने पर नगर निगम और नगर पालिका की पोल खुल गई।

पिछले साल खोड़ा में नालों का निर्माण कराया गया था। मानसून से पहले नालों की सफाई का दावा किया गया था। सुबह करीब आठ बजे शुरू हुई बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव हो गया। नाले ओवर फ्लो हो गए। नाले का पानी स्थानीय निवासियों के घरों तक घुस आया। इसके अलावा खोड़ा में अवैध रूप से आबादी के बीच डेयरियां संचालित हो रही हैं। यहां पर नालों में भरे गोबर की वजह से जल निकासी नहीं हो सकी। बृहस्पतिवार बाजार चौक से अटल चौक तक पानी भरा रहा। इससे स्थानीय निवासियों ने नगर पालिका के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया।

--------

लोनी में जलभराव से लगा जाम

लोनी में सुबह आठ बजे से नौ बजे तक बारिश हुई। बारिश के बाद शहर की लाइफलाइन कहे जाने वाले दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर एक फुट जलभराव हो गया। जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा और जाम की स्थिति बनी रही। लोनी गाजियाबाद मार्ग पर भी लोगों को आवाजाही के दौरान जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ा। इंद्रापुरी, न्यू विकास नगर, अशोक विहार, डीएलएफ समेत अन्य कालोनियों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से जलभराव हो गया। उपजिलाधिकारी शुभांगी शुक्ला का कहना है कि नगर पालिका अधिकारियों को सफाई और पंप सेट लगाकर पानी निकासी कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

-------

आज भी होगी बारिश

मंगलवार सुबह ही आकाश में बादलों ने डेरा डाल दिया था। सुबह आठ बजे से नौ बजे की बीच लगातार बारिश होने के बाद दिन भर बूंदाबांदी होती रही। अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विज्ञानी डीके सचान ने बताया कि बुधवार को भारी बारिश होने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

chat bot
आपका साथी