विवाहिता के साथ मारपीट

जासं गाजियाबाद नगर कोतवाली थाना क्षेत्र में ससुराल वालों ने गर्भवती विवाहिता के पेट में लात म

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 08:09 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 08:09 PM (IST)
विवाहिता के साथ मारपीट
विवाहिता के साथ मारपीट

जासं, गाजियाबाद : नगर कोतवाली थाना क्षेत्र में ससुराल वालों ने गर्भवती विवाहिता के पेट में लात मार दी। इससे पीड़िता की तबीयत बिगड़ गई। पीड़िता ने अस्पताल में गंभीर हालत में बच्चे को जन्म दिया। विवाहिता ने अपने देवर पर छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि एक साल पहले उसकी शादी इस्लामनगर निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी से बाद से ही सास, ससुर व देवर ने दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। उसके साथ आए दिन मारपीट करते थे। आरोपित दहेज में गाड़ी व फ्लैट मांग कर रहे थे।

chat bot
आपका साथी