खरीदारी कर रही दो महिलाओं के मंगलसूत्र चोरी, दो महिलाएं पकड़ी

जागरण संवाददाता गाजियाबाद विजयनगर थाना क्षेत्र में लगने वाले बृहस्पतिवार बाजार में खरीदारी करने आई दो महिलाओं के गले से चार महिलाओं ने तीन मंगलसूत्र चुरा लिए। महिलाओं को चोरी का पता चल गया और उन्होंने लोगों की मदद से दो महिलाओं को दबोच लिया। हालांकि उनकी दो महिला साथी फरार हो गई। पकड़ी गई महिलाओं के पास से मंगलसूत्र बरामद हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 07:28 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 07:28 PM (IST)
खरीदारी कर रही दो महिलाओं के मंगलसूत्र चोरी, दो महिलाएं पकड़ी
खरीदारी कर रही दो महिलाओं के मंगलसूत्र चोरी, दो महिलाएं पकड़ी

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : विजयनगर थाना क्षेत्र में लगने वाले बृहस्पतिवार बाजार में खरीदारी करने आई दो महिलाओं के गले से चार महिलाओं ने तीन मंगलसूत्र चुरा लिए। महिलाओं को चोरी का पता चल गया और उन्होंने लोगों की मदद से दो महिलाओं को दबोच लिया। हालांकि उनकी दो महिला साथी फरार हो गई। पकड़ी गई महिलाओं के पास से मंगलसूत्र बरामद हो गया है। महिलाओं को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। मामले में पीड़ित महिलाओं ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपित महिलाओं को गिरफ्तार कर फरार दो अन्य महिलाओं की तलाश कर रही है।

नोएडा फेस दो के भंगेल निवासी समिता का कहना है कि वह अपनी सहेली नोएडा सेक्टर 123 निवासी ममता, सुदामापुरी विजयनगर निवासी मनीषा, पप्पी, गीता के साथ विजयनगर बृहस्पतिवार बाजार में खरीदारी करने आई थीं। वहीं दूसरे मामले में विजयनगर निवासी आरती का कहना है कि वह अपनी बहन पूजा व गीता के साथ खरीदारी को आई थीं। समिता का कहना है कि खरीदारी करते समय चार महिलाएं भी वहां खरीदारी के बहाने आई और उनके गले से दो सोने के मंगलसूत्र चुरा लिए। चोरी करते हुए सहेलियों ने देखा तो शोर मचाया। उन्होंने लोगों की मदद से दो महिलाओं को दबोच लिया और उनसे एक मंगलसूत्र बरामद कर लिया, जबकि दो महिलाएं एक मंगलसूत्र लेकर फरार हो गईं। पकड़ी गई महिलाओं की पहचान बहरामपुर निवासी काजल व दिल्ली कल्याणपुरी निवासी पूजा के रूप में हुई है। वहीं इन महिलाओं ने आरती के गले से भी मंगलसूत्र चोरी कर लिया। वह थाने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पहुंची तो दोनों आरोपित महिलाओं को थाने में देखा। उन्होंने भी इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

chat bot
आपका साथी