गाली के विरोध पर वकील को चाकू मारा, पैर तोड़ा

सिहानी गेट थानाक्षेत्र में जूस कॉर्नर पर वकील से अज्ञात कार सवारों ने मारपीट कर दी। आरोपित वकीलों के लिए गाली-गलौज व अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे जिसका पीड़ित ने विरोध किया था। आरोपितों ने पीड़ित पर चाकू से वार किया जिसमें उनका हाथ लहूलुहान हो गया। मारपीट में उनके पैर में भी फ्रैक्चर हो गया। आसपास के लोग आने पर आरोपित फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपितों की पहचान में लगी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Jan 2020 09:01 PM (IST) Updated:Fri, 24 Jan 2020 09:01 PM (IST)
गाली के विरोध पर वकील को चाकू मारा, पैर तोड़ा
गाली के विरोध पर वकील को चाकू मारा, पैर तोड़ा

जासं, गाजियाबाद : सिहानी गेट थानाक्षेत्र में जूस कॉर्नर पर वकील से अज्ञात कार सवारों ने मारपीट कर दी। आरोपित वकीलों के लिए गाली-गलौज व अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे, जिसका पीड़ित ने विरोध किया था। आरोपितों ने पीड़ित पर चाकू से वार किया, जिसमें उनका हाथ लहूलुहान हो गया। मारपीट में उनके पैर में भी फ्रैक्चर हो गया। आसपास के लोग आने पर आरोपित फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपितों की पहचान में लगी है।

गाजियाबाद कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले ब्रिजेश कुमार सिहानी गांव में रहते हैं। 22 जनवरी की रात वह घर लौट रहे थे। देर रात करीब 10 बजे वह सिहानी चुंगी स्थित जूस कॉर्नर पर रुके थे। इसी दौरान यहां कार सवार 3-4 लोग आए और वकीलों को गाली देने लगे। ब्रिजेश ने विरोध करते हुए उन्हें समझाने की कोशिश की तो आरोपितों ने अभद्रता करते हुए उन्हें पीटना शुरू कर दिया। एक आरोपित ने चाकू चला दिया, जिससे बचने की कोशिश में उनका हाथ कट गया। बुरी तरह पीटने के कारण उनके दाएं पैर में फ्रैक्चर हो गया। भीड़ होते ही आरोपित धमकी देते हुए भाग गए। एसएचओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मारपीट व धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

chat bot
आपका साथी